देश

पुंछ में आतंकियों की घुसपैठ के लिए बनीं 20 पाकिस्तानी चौकियों को तोप से उड़ाया: अधिकारी

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना की तोपखाना इकाई के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में घुसपैठ करने के लिए बनाई गईं 20 से अधिक पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया। अधिकारी ने कहा कि भारतीय सैनिकों के हमले का जवाब देने में विफल रहने पर पाकिस्तान ने आम लोगों के क्षेत्रों को निशाना बनाया था।

Image

भारतीय सेना की तोपखाना इकाई

Photo : ANI

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना की तोपखाना इकाई के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में घुसपैठ करने के लिए बनाई गईं 20 से अधिक पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

घुसपैठ के लिए होता था चौकियों का इस्तेमाल

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, तोपखाना इकाई के एक अधिकारी ने कहा, "हमें 7, 8 और 9 मई को आदेश मिले, हमने तीन दिन में 600 से अधिक तोप के गोले दागे, और दुश्मन की 20 से अधिक चौकियों को सटीक निशाना बनाया। ये चौकियां आतंकवादी के ठिकानों का हिस्सा थीं और इनका इस्तेमाल आतंकवादियों को भारत में घुसपैठ कराने के लिए किया जाता था।"

PAK ने आम लोगों को बनाया निशाना

अधिकारी ने कहा कि भारतीय सैनिकों के हमले का जवाब देने में विफल रहने पर पाकिस्तान ने आम लोगों के क्षेत्रों को निशाना बनाया, जिसकी वजह से पुंछ सेक्टर में लोगों की मौत हुई। पुंछ सेक्टर में लगभग दो सप्ताह पहले तनाव बढ़ गया था। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया था।

जम्मू क्षेत्र में विशेष रूप से पुंछ में तोपखाने की गोलाबारी, मिसाइल और ड्रोन हमलों के कारण आठ से 10 मई के बीच 27 लोगों की मौत हुई और 70 से अधिक घायल हुए थे।

सटीक हमलों ने ध्वस्त किया दुश्मन का मनोबल

सेना के अनुसार, सटीक हमलों ने दुश्मन के रसद, साजो-सामान और मनोबल को कमजोर कर दिया। अधिकारी ने कहा, "जब सैनिकों ने चौकियों पर हमला करके उन्हें नष्ट कर दिया, तो हमें पता चल गया कि हमने उनके (पाकिस्तान के) जवानों, साजो-सामान और मनोबल को तबाह कर दिया है।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article