देश

कौन कर रहा जासूसी? कोलकाता के आसमान में दिखीं 10 ड्रोन जैसी वस्तुएं; हर पहलू की हो रही जांच

Kolkata Police Probe: हाल में कोलकाता में रात के समय आसमान में ड्रोन जैसी कई वस्तुएं मंडराती हुई देखी गईं, जिसके बाद पुलिस ने जासूसी की आशंका सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। राज्य प्रशासन के एक वरिष्ठ नौकरशाह ने बताया कि केंद्र ने भी इस घटना पर पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

Image

कोलकाता में दिखीं ड्रोन जैसी वस्तुएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Kolkata Police Probe: हाल में कोलकाता में रात के समय आसमान में ड्रोन जैसी कई वस्तुएं मंडराती हुई देखी गईं, जिसके बाद पुलिस ने जासूसी की आशंका सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सोमवार रात को हेस्टिंग्स क्षेत्र, विद्यासागर सेतु और मैदान के ऊपर कम से कम आठ से 10 ऐसी संदिग्ध वस्तुएं उड़ती हुई पाई गईं।

केंद्र ने बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट

राज्य प्रशासन के एक वरिष्ठ नौकरशाह ने बताया कि केंद्र ने भी इस घटना पर पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है। हेस्टिंग्स थाने के कर्मियों ने सबसे पहले ड्रोन जैसी दिखने वाली इन उड़ती हुई वस्तुओं को देखा। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ये ड्रोन जैसी वस्तुएं सोमवार देर रात दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतला की दिशा से उड़ती देखी गईं। ड्रोन जैसी ये वस्तुएं हेस्टिंग्स क्षेत्र, सेकंड हुगली ब्रिज (विद्यासागर सेतु) और फोर्ट विलियम (सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय) के ऊपर मंडराती दिखीं।’’

मामले की जांच में जुटे अधिकारी

उन्होंने बताया कि ड्रोन जैसी वस्तुएं गायब होने से पहले महानगर के पूर्वी हिस्से में पार्क सर्कस क्षेत्र के ऊपर भी देखी गईं। उन्होंने बताया कि विशेष कार्य बल (STF) और कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग ने पहले ही जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया, ‘‘हम जासूसी की आशंका सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रहे हैं।’’

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article