देश

Gujarat: गरबा कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों से लगवाया गया 'या हुसैन' का नारा, 4 टीचर्स सस्पेंड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 08:29 PM IST

Gujarat: जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी केएल पटेल ने बताया कि टीचरों को इसलिए निलंबित किया गया है, क्योंकि शुक्रवार को आयोजित गरबा कार्यक्रम में 'हां हुसैन' के नारे लगाए गए और स्कूली छात्रों को 'हां हुसैन' गाने के लिए मजबूर किया गया, जिससे बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

Image

गरबा कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों से लगवाया गया 'या हुसैन' का नारा।

Photo : IANS
KEY HIGHLIGHTS

  1. गुजरात में गरबा कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों से लगवाया गया 'या हुसैन' का नारा
  2. मामले में 4 टीचर्स को किया गया सस्पेंड
  3. हिंदू धर्म सेना ने किया था विरोध

Gujarat: गुजरात के खेड़ा जिले के हाथाज प्राइमरी स्कूल के चार टीचरों को शुक्रवार को आयोजित एक गरबा कार्यक्रम (Garba Program) में स्कूली बच्चों को कथित तौर पर 'हां हुसैन' बोलने के लिए मजबूर करने के बाद रविवार को निलंबित कर दिया गया। जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी केएल पटेल ने बताया कि रविवार सुबह मैंने अन्य अधिकारियों और पुलिस टीम के साथ गांव का दौरा किया और छात्रों और स्कूल के अन्य सदस्यों से तथ्य इकट्ठा करने के बाद चार टीचरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

गुजरात में गरबा कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों से लगवाया गया 'या हुसैन' का नारा

उन्होंने कहा कि टीचरों को इसलिए निलंबित किया गया है, क्योंकि शुक्रवार को आयोजित गरबा कार्यक्रम में 'हां हुसैन' के नारे लगाए गए और स्कूली छात्रों को 'हां हुसैन' गाने के लिए मजबूर किया गया, जिससे बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने साथ ही तालुका प्राथमिक शिक्षा कार्यालय को जांच कर सोमवार तक रिपोर्ट देने को कहा है। निलंबित किए टीचरों (Teachers) के नाम हैं- जागृति सागर, सबराबेन वोरा, एकताबेन आकाशी और सोनलबेन वाघेला।

हिंदू धर्म सेना ने किया था विरोध

उन्होंने कहा कि शनिवार को हिंदू धर्म सेना (Hindu Dharma Sena) के नेताओं ने घटना की ओर मेरा ध्यान खींचा था, जिसके बाद हाथाज प्राइमरी स्कूल के टीचरों के खिलाफ जांच का गठन किया गया था। हिंदू धर्म सेना के राजन त्रिपाठी ने कहा कि गरबा एक हिंदू त्योहार है, लेकिन इसमें एक दूसरे धर्म को बढ़ावा दिया गया है। इससे बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं को आहत किया है और इसलिए हिंदू धर्म सेना ने टीचरों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बच्चों के माता-पिता को इस बारे में तब पता चला जब बच्चों ने स्कूल से लौटने के बाद उन्हें बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम समूह की टी-शर्ट पहने करीब 30 छात्रों ने 'हां हुसैन' का नारा लगाना शुरू कर दिया, जिसका हिंदू बच्चों ने पालन किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश