Gujarat Road Accident: गुजरात में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। राज्य में एक ही साथ तीन गाड़ियां टकरा गईं हैं, जिसमें दो छोटी गाड़ियां और एक बस शामिल है। इस हादसे में 30 से ऊपर लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही 4 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए दांता रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
6 की हालत गंभीर
बनासकांठा मेंअंबाजी के पास एक बस समेत तीन वाहनों की टक्कर में 38 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया। दंता सरकारी अस्पताल के सिविल अधीक्षक डॉ. के.के. सिंह ने बताया- "हमारे पास 32 घायल आए हैं। 6 की हालत गंभीर है और उन्हें पालमपुर रेफर कर दिया गया है। अभी और मरीज आ रहे हैं..."
बस का ब्रेक हुआ फेल
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बस में सवार श्रद्धालु अंबाजी में दर्शन कर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। बस में कुल 28 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जांच में बस के ब्रेक फेल होने का कारण सामने आया है।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
गौरतलब है कि जिस त्रिशूलिया घाट के पास यह हादसा हुआ है, उसे दुर्घटना का हॉटस्पॉट माना जाता है। पिछले 7 अक्टूबर को भी यहां एक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस इलाके में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
