दुनिया

Nepal Road Accident: नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, एक भारतीय समेत 5 की मौत

Nepal Road Accident: नेपाल के काठमांडू शहर में शुक्रवार को 40 वर्षीय एक भारतीय नागरिक किराये के अपने कमरे में मृत पाया गया। धीरज रौनियार का शव शुक्रवार को काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के नारादेवी टोले में मिला।

Image

नेपाल में रोड एक्सीडेंट (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

Nepal Road Accident: नेपाल के बागमती प्रांत में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में एक भारतीय समेत पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना तब हुई जब राष्ट्रीय राजमार्ग के नारायणगढ़-मुगलिंग खंड पर चितवन जिले के सतराकिलो क्षेत्र में एक बस और एक इलेक्ट्रिक वाहन में आमने-सामने की टक्कर हो गई।

एक भारतीय की मौत

दुर्घटना में जान गंवाने वाले पांच लोगों में गंडकी प्रांत के कास्की जिले के पोखरा शहर के निवासी भारतीय नागरिक कुमार शाह भी शामिल हैं। मृतकों में इलेक्ट्रिक वाहन का चालक भी शामिल है। पुलिस ने कहा कि घटना में गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति का मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है।

एक और भारतीय मृत मिला

नेपाल के काठमांडू शहर में शुक्रवार को 40 वर्षीय एक भारतीय नागरिक किराये के अपने कमरे में मृत पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। धीरज रौनियार का शव शुक्रवार को काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के नारादेवी टोले में मिला। पुलिस को शव उसके कमरे में पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि मौत के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article