देश

गुजरात ATS की बड़ी कामयाबी, अहमदाबाद एयरपोर्ट से ISIS के 4 आतंकी गिरफ्तार

Gujarat ATS : गुजरात ATS की बड़ी कामयाबी मिली है। एटीएस ने सोमवार तड़के अहमदाबाद एयरपोर्ट से ISIS के 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार हुए सभी चार आतंकी श्रीलंकाई मूल के हैं।

Gujarat ATS : गुजरात ATS को बड़ी कामयाबी मिली है। एटीएस ने सोमवार तड़के अहमदाबाद एयरपोर्ट से ISIS के 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार हुए सभी चार आतंकी श्रीलंकाई मूल के हैं। एटीएस इनसे पूछताछ कर रही है। एटीएस शाम चार बजे इसका खुलासा करेगी कि वे अहमदाबाद एयरपोर्ट क्यों आए थे और इनका इरादा क्या था? जानकारी के मुताबिक गुजरात एटीएस ने इससे पहले भी एक कार्रवाई में ऐसे पांच लोगों को हिरासत में लिया था, जो लोग आईएस खुरासान से जुड़े थे। उसी समय गुजरात एटीएस को सूचना मिली कि तीन लोग पोरबंदर समुद्री रास्ते से अफगानिस्तान और वहां से ईरान जाने की फिराक में हैं।

श्रीलंका से चेन्नई और फिर अहमदाबाद पहुंचे थे

मीडिया रिपोर्टों में पुलिस के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि देश में बड़ा आतंकी हमला करने इरादे से इन्हें श्रीलंका से भारत भेजा गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये श्रीलंका से वाया चेन्नई अहमदाबाद पहुंचे थे लेकिन ये अपने किसी नापाक मंसूबे को अंजाम दे पाते, इसके पहले ही एटीएस ने इन्हें दबोच लिया। बताया यह भी जा रहा है कि ये आतंकवादी अपने हैंडलर के निर्देशों का इंतजार कर रहे थे। आतंकियों तक हथियार अलग से पहुंचाए जाने वाले थे। आतंकियों का असली मकसद क्या था इसका खुलासा एटीएस अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर सकती है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article