देश

राम मंदिर का भव्य निर्माण जोरों पर, अगले साल इस तारीख से कर सकेंगे दर्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2023, 09:21 AM IST

Ram Temple opening date: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के बनाने का काम तेजी से चल रहा है। हर एक शख्स को उत्सुकता है कि आखिर रामलला का दर्शन कब से होगा। इस संबंध में श्रीराम तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने बताया कि वो कौन सी तारीख है जब लोग दर्शन कर सकेंगे।

Image

राम मंदिर का निर्माण जोरों पर

Ram Temple opening date: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर(ram temple construction) में भगवान राम लला की मूर्ति उसके मूल स्थान पर स्थापित करेंगे।राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन के लिए स्थापित ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने बुधवार को यह जानकारी दी।उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है।उन्होंने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में डोम्बिवली में कहा कि जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से राम लला की मूर्ति उसके मूल स्थान पर स्थापित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसे राजनीतिक नजरिए से देखने की जरूरत नहीं है। ट्रस्ट की कोशिश है कि जनवरी के तीसरे हफ्ते से श्रद्धालू दर्शन कर सकें। राम मंदिर में मूल स्थान पर प्रतिमा स्थापित होने के बाद भी निर्माण कार्य जारी रहेगा। हमारी कोशिश है कि भूतल और पहली मंजिल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द संपन्न कराया जा सके।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article