देश

Goa Elections 2027: गोवा चुनाव से पहले कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक; AAP-RGP संग गठबंधन वार्ता शुरू

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनक ने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर विस्तृत बातचीत तभी शुरू होगी, जब गोवा फॉरवर्ड पार्टी गठबंधन संबंधी वार्ता पर लगी अपनी अस्थायी रोक हटा लेगी।

Image

प्रतीकात्मक AI Imege

कांग्रेस ने 2027 के गोवा विधानसभा चुनाव से पहले एकजुट विपक्षी मोर्चा बनाने की कवायद के तहत आम आदमी पार्टी (AAP) और रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी (RGP) के साथ औपचारिक गठबंधन वार्ता शुरू कर दी है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी के नेताओं के साथ हुई सकारात्मक प्रारंभिक बातचीत की पुष्टि की।

हालांकि, उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर विस्तृत बातचीत तभी शुरू होगी, जब गोवा फॉरवर्ड पार्टी गठबंधन संबंधी वार्ता पर लगी अपनी अस्थायी रोक हटा लेगी।

कांग्रेस ने समान विचारधारा वाले दलों को एकजुट करने की पहल की

उन्होंने कहा मुख्य विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस ने समान विचारधारा वाले दलों को एकजुट करने की पहल की है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव एकजुट मोर्चे के रूप में मिलकर लड़ा जा सके।चोडनकर ने कहा गोवा में आम आदमी पार्टी के प्रमुख वाल्मीकि नाइक और रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी के अध्यक्ष वीरेश बोरकर ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के प्रति सकारात्मक रुख दिखाया है।

गठबंधन को लेकर औपचारिक बातचीत जल्द शुरू होगी

उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर औपचारिक बातचीत जल्द शुरू होगी, जिसके दौरान सीटों के बंटवारे समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ भी गठबंधन करने के लिए तैयार है, हालांकि पार्टी ने फिलहाल बातचीत को अस्थायी रूप से रोक रखा है।

'हम गोवा फॉरवर्ड पार्टी द्वारा बातचीत पर लगी रोक हटाने का इंतजार कर रहे है'

चोडनकर ने कहा, 'हम गोवा फॉरवर्ड पार्टी द्वारा बातचीत पर लगी रोक हटाने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि हम चर्चा शुरू कर सकें।'इस महीने की शुरुआत में गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने गठबंधन को लेकर बातचीत रोक दी थी। गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था। पार्टी ने कहा था कि वह तटीय राज्य गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहती है। गोवा विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने 40 में से 20 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस को 11 सीटें मिली थीं। उस समय गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने एक सीट जीती थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 16 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक कर करोड़ों की ठगी, हज यात्रियों के चिकित्सकीय प्रमाणपत्र जमा करने की समयसीमा 30 सितंबर तक बढ़ी...भारत पर लगेगा 100% टैरिफ!

राजस्थान निकाय चुनाव : जयपुर सहित कई बूथों पर पुनर्मतदान, EVM में तकनीकी खराबी आने की वजह से हो रही दोबारा वोटिंग

राजस्थान निकाय चुनाव : जयपुर सहित कई बूथों पर पुनर्मतदान, EVM में तकनीकी खराबी आने की वजह से हो रही दोबारा वोटिंग

कौन थीं राजमाता विजयाराज कुमारी, निधन से पूरे मेवाड़ और राजस्थान अंचल में शोक की लहर, शिक्षा क्षेत्र में जलाई थी अलख

कौन थीं राजमाता विजयाराज कुमारी, निधन से पूरे मेवाड़ और राजस्थान अंचल में शोक की लहर, शिक्षा क्षेत्र में जलाई थी अलख

IPS officer Sanjukta Parasor: असम के जंगलों में किया उग्रवादियों का सफाया, बनीं CoBRA कमांडो फोर्स की पहली महिला IG

IPS officer Sanjukta Parasor: असम के जंगलों में किया उग्रवादियों का सफाया, बनीं CoBRA कमांडो फोर्स की पहली महिला IG

भारत-अमेरिका रक्षा संबंध मजबूत: उत्तराखंड के औली और राजस्थान में शुरू हुआ संयुक्त 'युद्ध अभ्यास', आधुनिक ड्रोन और हथियारों का प्रदर्शन

भारत-अमेरिका रक्षा संबंध मजबूत: उत्तराखंड के औली और राजस्थान में शुरू हुआ संयुक्त 'युद्ध अभ्यास', आधुनिक ड्रोन और हथियारों का प्रदर्शन