देश

पीतल के कछुए, कांजीवरम साड़ी-पारंपरिक शॉल: सेशेल्स के नेतृत्व को PM मोदी ने भेंट किए अनूठे उपहार

सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, जिसे 'ब्रास सिटी' के नाम से जाना जाता है, में बने पीतल के कछुए की कलाकृति भेंट की गई। भारतीय दर्शन में कछुआ बुद्धिमत्ता, स्थिरता और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है, और सेशेल्स में पाए जाने वाले विशाल एल्डाब्रा कछुए से इसका विशेष भावनात्मक जुड़ाव भी है।

Image

पीएम मोदी ने सेशेल्स के नेताओं को दिए उपहार।

Photo : ANI

PM Modi gift to Seychelles leadership: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी तीन दिवसीय सेशेल्स यात्रा के दौरान वहां के शीर्ष नेतृत्व को भारत की समृद्ध हस्तकला और हथकरघा परंपरा को दर्शाने वाले विशेष रूप से चुने गए उपहार भेंट किए। इन उपहारों के आदान-प्रदान ने नई दिल्ली और विक्टोरिया के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों और साझा पर्यावरणीय मूल्यों को जीवंत किया।

हर्मिनी को पीतल के कछुए की कलाकृति भेंट की

सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, जिसे 'ब्रास सिटी' के नाम से जाना जाता है, में बने पीतल के कछुए की कलाकृति भेंट की गई। भारतीय दर्शन में कछुआ बुद्धिमत्ता, स्थिरता और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है, और सेशेल्स में पाए जाने वाले विशाल एल्डाब्रा कछुए से इसका विशेष भावनात्मक जुड़ाव भी है। प्रथम महिला वेरोनिक हर्मिनी को मध्य प्रदेश के माहेश्वर की रेशम-सूती मिश्रित महेश्वरी स्टोल और कर्नाटक के बीदर की चांदी की जड़ाई वाली बिदरीवेयर बॉक्स भेंट की गई।

उपराष्ट्रपति की पत्नी को दी कांचीवरम सिल्क साड़ी

उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्ले को सिक्किम की एक चित्रकला उपहार में दी गई, जिसमें राष्ट्रीय पक्षी मोर को ऑर्किड के फूलों के बीच दर्शाया गया है। यह सेशेल्स के राष्ट्रीय फूल ऑर्किड और भारत की सांस्कृतिक पहचान के बीच एक सुंदर सामंजस्य दर्शाता है। उपराष्ट्रपति की पत्नी लीना पिल्ले को तमिलनाडु के कांचीपुरम की प्रसिद्ध कांजीवरम सिल्क साड़ी भेंट की गई, जिसे जीआई टैग प्राप्त है। वहीं सेशेल्स की नेशनल असेंबली के स्पीकर अजारेल अर्नेस्टा को नीलगिरि पहाड़ियों की टोडा जनजाति द्वारा हाथ से बुनी गई पारंपरिक शॉल भेंट की गई।

भारत-सेशेल्स के बीच हुए 19 महत्वपूर्ण समझौते

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को अपनी यह ऐतिहासिक यात्रा संपन्न की, जिसमें रक्षा, अंतरिक्ष और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में 19 महत्वपूर्ण समझौते हुए। राष्ट्रपति हर्मिनी ने उन्हें 'गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन' सम्मान से भी सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सेशेल्स की अपनी तीन दिवसीय यात्रा संपन्न की। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने और हिंद महासागर क्षेत्र को सुरक्षित व समृद्ध बनाने की साझा दृष्टि को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ व्यापक वार्ता की।

सेशेल्स की मेरी यात्रा बहुत सार्थक रही-पीएम मोदी

हवाई अड्डे पर सेशेल्स के उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्लै और भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को विदा किया। रवाना होने के बाद 'एक्स’ पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा, 'सेशेल्स की मेरी यात्रा बहुत सार्थक रही और इससे भारत-सेशेल्स की दोस्ती और मजबूत होगी।’मोदी ने कहा कि भारत और सेशेल्स के बीच पिछले 50 वर्षों के रिश्ते गहरे भरोसे और मिलकर की गई तरक्की पर आधारित रहे हैं। उन्होंने कहा, 'अगले 50 साल नवाचार, सतत विकास और साझा समृद्धि से तय होंगे।’

राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए PM

शनिवार को शुरू हुई इस यात्रा के दौरान, मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया। रवाना होने के बाद, उन्होंने पोस्ट किया, 'मुझे खुशी है कि मैं राष्ट्रीय दिवस के जश्न में शामिल हुआ, और वह भी ऐसे समय में जब सेशेल्स अपनी आजादी के 50 साल पूरे कर रहा है।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

एनर्जी से मिनरल्स तक…विकसित भारत के लिए PM मोदी का फॉर्मूला, सरकार के कदमों के बारे में बताया

एनर्जी से मिनरल्स तक…विकसित भारत के लिए PM मोदी का फॉर्मूला, सरकार के कदमों के बारे में बताया

'हमने मान लिया है कि सरकारी स्कूल ऐसे ही होते हैं...', स्वतंत्रता दिवस पर अरविंद केजरीवाल ने उठाया गवर्नमेंट स्कूलों के हालात का मुद्दा

'हमने मान लिया है कि सरकारी स्कूल ऐसे ही होते हैं...', स्वतंत्रता दिवस पर अरविंद केजरीवाल ने उठाया गवर्नमेंट स्कूलों के हालात का मुद्दा

PM Modi Red Fort Speech: 'सस्ता मिलता है, जल्दी मिलता है, इस सोच से...', लाल किले की प्राचीर से PM मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर

PM Modi Red Fort Speech: 'सस्ता मिलता है, जल्दी मिलता है, इस सोच से...', लाल किले की प्राचीर से PM मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर

Independence Day 2026: राजघाट जाकर PM मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरों में दिखा श्रद्धा का भाव

Independence Day 2026: राजघाट जाकर PM मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरों में दिखा श्रद्धा का भाव

आज की ताजा खबर, 15 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: CJP महाराष्ट्र में हिंगोली गांव से शुरू करेगी ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, आज से राष्ट्रव्यापी पहल की होगी शुरूआत

आज की ताजा खबर, 15 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: CJP महाराष्ट्र में हिंगोली गांव से शुरू करेगी ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, आज से राष्ट्रव्यापी पहल की होगी शुरूआत