देश

'कुछ लोगों के लिए मोदी पहले हैं...' शशि थरूर पर मल्लिकार्जुन खड़गे का करारा तंज

'कुछ लोगों के लिए मोदी पहले हैं...' 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा पीएम मोदी की प्रशंसा किए जाने की चर्चा के बीच खड़गे की यह टिप्पणी आई है।

Image

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे का थरूर पर तंज

Kharge on Tharoor: कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बार-बार प्रशंसा करने के लिए वरिष्ठ नेता शशि थरूर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'कुछ लोगों के लिए मोदी पहले हैं...' 'ऑपरेशन सिंदूर' आउटरीच के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए चुने जाने के बाद थरूर और उनकी अपनी पार्टी के नेताओं के बीच दरार बढ़ गई। पीएम की बार-बार प्रशंसा ने आग में घी डालने का काम किया।

'शशि थरूर की भाषा बहुत अच्छी है, इसीलिए उन्हें कांग्रेस वर्किंग कमेटी में रखा गया'

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए उन्होंने कहा, 'शशि थरूर की भाषा बहुत अच्छी है, इसीलिए उन्हें कांग्रेस वर्किंग कमेटी में रखा गया है। मैंने गुलबर्गा में कहा था कि हम एक स्वर में बोले कि हम देश के लिए साथ खड़े हैं, हम ऑपरेशन सिंदूर में साथ खड़े हैं, हमने कहा कि देश पहले है, कुछ लोग कहते हैं कि मोदी पहले है, देश बाद में है, तो हमें क्या करना चाहिए?'

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में एक बार फिर इमरजेंसी का डर दिखाकर राजनीतिक फायदा उठाने की रणनीति अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के बहाने केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया सर्कुलर विपक्ष को बदनाम करने की चाल है।

उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा, 'ये लोग दावा कर रहे हैं कि वे चुनाव जीत रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि मशीनें उनकी जीत सुनिश्चित कर रही हैं, न कि जनता।' 'संविधान बचाओ यात्रा' के संदर्भ में खरगे ने कहा कि भाजपा इस यात्रा से घबराई हुई है और यही वजह है कि असली मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए इमरजेंसी जैसे विषयों को उछाला जा रहा है।

'बीजेपी जिन विचारधाराओं से प्रेरित है, उनमें संविधान के लिए कोई जगह नहीं'

बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए खरगे ने कहा, 'जिन लोगों का संविधान के निर्माण में कोई योगदान नहीं था, वे आज संविधान की रक्षा की बातें कर रहे हैं। जिन लोगों ने अंबेडकर, नेहरू और गांधीजी की तस्वीरों का अपमान किया, वे अब लोकतंत्र के रक्षक बनते फिर रहे हैं। बीजेपी जिन विचारधाराओं से प्रेरित है, उनमें संविधान के लिए कोई जगह नहीं है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article