देश

दरिया बना सहरसा, अचानक बढ़ा कोसी नदी का जलस्तर, वीडियो में देखें पानी-पानी हुए गांव

नेपाल में भारी बारिश के बाद कोसी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। जिससे सहरसा के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। लोगों के घरों में पानी घुसने से अनाज से लेकर अन्य सामान्य बर्बाद हो गया है।

Image

बाढ़ की चपेट में सहरसा

KEY HIGHLIGHTS
  • भारी बारिश से उफान पर कोसी नदी
  • सहरसा में बाढ़ की चपेट में कई गांव
  • सुरक्षित स्थानों की तलाश में लोग

Bihar Flood: बिहार के सहरसा में कोसी नदी उफान पर है। जिसके चलते कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। नेपाल में भारी बारिश होने के कारण कोसी नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोत्तरी हुई है। जिससे तटबंध के अंदर पानी फैल गया है। साथ ही नवहट्टा प्रखंड के दर्जनों गांव में बाढ़ आ गई है। यहां सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी भर गया है। जिससे घरों में रखा सामान बर्बाद हो गया है। बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

सड़कें डूबने से आवागमन प्रभावित

कोसी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। जिससे सहरसा में बाढ़ का पानी चारों ओर फैल चुका है। नवहट्टा प्रखंड के कई गांव बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ के वीडियो में आप देख सकते हैं कि हर तरफ पानी भरने से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। सड़कें भी पानी में डूबी हुई हैं। जिससे आवागमन भी प्रभावित हो गया है।

घरों में पानी आने से अनाज बर्बाद

ग्रामीणों ने बताया कि कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी के साथ ही घरों में पानी चला आया। राधा देवी नाम की एक अन्य ग्रामीण ने बताया कि उनके घर आंगन में पानी भर गया है। जिससे अनाज सहित अन्य सामग्री बर्बाद हो गई। इस कारण लोग अपने अनाज और अन्य सामान को बर्बाद होने से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान की तलाश कर रहे हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!