Delhi News: दिल्ली के किराड़ी क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान जलभराव की समस्या देखने को मिलती है। लेकिन अब जल्द ही इस समस्या से निजात मिलने वाली है। दिल्ली सरकार ने किराड़ी में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए 4.5 किमी लंबा ड्रेन बनवाने का फैसला किया है। जिसे नजफगढ़ सप्लमेंट्री ड्रेन से मुंडका हाट रेलवे स्टेशन के बीच बनाया जाएगा। जिससे भारी बारिश के दौरान भी जल-निकासी तेजी से हो सकेगी।
छोटे नालों से जुड़ेगा ड्रेन
एक आधिकारिक बयान के अनुसार 4.5 किलोमीटर लंबे नाले को किराड़ी क्षेत्र के छोटे नालों से जोड़ा जाएगा, जिससे कॉलोनियों से बारिश के पानी की निकासी की प्रक्रिया में तेजी आएगी। इसमें कहा गया है कि भारी बारिश के दौरान क्षेत्र में नालियों में पानी भर जाता है, जिससे भीषण जलभराव हो जाता है।
रेलवे लाइन किनारे बनेगा नाला
नाले का निर्माण रेलवे लाइन के किनारे किया जाएगा। दिल्ली सरकार का लोक निर्माण विभाग जल्द ही रेलवे के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगा। बयान में कहा गया है कि पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
