देश

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे सासंद प्रज्वल रेवन्ना की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- बंगलुरु में नहीं हूं, सच्चाई जल्द सामने आएगी

Karnataka Sex Scandal: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पिता एच. डी. रेवन्ना भी शामिल हैं। दोनों के कथित दौर पर कई वीडियो सामने आए हैं। कर्नाटक के हसन जिले में इस सेक्स स्कैंडल को अंजाम दिया गया है।

Image

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में आरोपी है सांसद प्रज्वल रेवन्ना

KEY HIGHLIGHTS
  • सेक्स स्कैंडल में सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पिता एच. डी. रेवन्ना पर भी आरोप है।
  • दोनों के कथित तौर पर कई वीडियो सामने आए हैं।
  • कर्नाटक के हसन जिले में इस सेक्स स्कैंडल को अंजाम दिया गया है।

Karnataka Sex Scandal: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे देश के पूर्व पीएम एचडी देवगौड़े के पोते और सांसद प्रज्वल रेवन्ना की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने कहा कि वो बंगलुरु में नहीं हैं, उनके वकील ने जांच एजेंसी को सूचित कर दिया है। इस मामले की सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।

सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पिता पर भी लगे हैं आरोप

बता दें कि कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पिता एच. डी. रेवन्ना पर भी आरोप है। दोनों के कथित तौर पर कई वीडियो सामने आए हैं। कर्नाटक के हसन जिले में इस सेक्स स्कैंडल को अंजाम दिया गया है। सांसद प्रज्वल रेवन्ना जेडीएस से सांसद हैं और हसन सीट से उम्मीदवार भी। जेडीएस इस समय बीजेपी के साथ है और गठबंधन में चुनाव लड़ रही है, जिसके कारण बीजेपी भी इस मामले को लेकर विपक्ष के निशाने पर है।

क्या बोले प्रज्वल रेवन्ना

प्रज्वल रेवन्ना ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि वह बेंगलुरु में नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने कहा, उन्होंने अपने वकील के माध्यम से जांच टीम से संपर्क किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- "चूंकि मैं पूछताछ में शामिल होने के लिए बेंगलुरु में नहीं हूं, इसलिए मैंने अपने वकील के माध्यम से सी.आई.डी. बेंगलुरु को सूचित कर दिया है। सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।"

देश छोड़कर भाग चुके हैं प्रज्वल रेवन्ना

हसन और इंटरनेट पर कथित वीडियो सामने आने के बाद प्रज्वल रेवन्ना ने को लेकर दावा किया जा रहा है कि वो देश छोड़कर भाग चुके हैं। कहा जा रहा है कि सांसद प्रज्वल रमन्ना इस वक्त जर्मनी में हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article