देश

AAP दफ्तर के बाहर TIMES NOW नवभारत रिपोर्टर आकांक्षा खजूरिया से बदसलूकी मामले में FIR दर्ज

AAP Leader: दिल्ली में AAP दफ्तर के बाहर TIMES NOW नवभारत रिपोर्टर आकांक्षा खजूरिया से बदसलूकी मामले में FIR दर्ज कर ली गई है।

Image

TIMES NOW नवभारत रिपोर्टर से बदसलूकी

Times Now नवभारत की रिपोर्टर आकांक्षा खजूरिया के साथ आप नेता की बदसलूकी का मामला सामने आया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दफ्तर में रिपोर्टर से बदसलूकी हुई। आप चीफ मीडिया कोऑर्डनेटर ने रिपोर्टर आकांक्षा से बदसलूकी की और उनका कैमरा भी तोड़ दिया गया था, वहीं अब नवभारत रिपोर्टर से बदसलूकी मामले में FIR दर्ज कर ली गई है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 323, 506, 509, 427 समेत कई धाराओं में FIR दर्ज की है, गौर हो कि आप नेता से सवाल-जवाब के दौरान रिपोर्टर और कैमरामैन से धक्का-मुक्की भी हुई जिसमें कैमरा चकनाचूर हो गया था।

'वो एक बार फिर गुंडागर्दी पर उतर आई है'

दरअसल, एक और सनसनीखेज खुलासे में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की तरफ से गृह मंत्रालय को भेजे गए डोजियर के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने विदेशों से फंडिंग में बड़ा खेल किया है। ये पूरा डोजियर नवभारत के पास है। जिसकी एक झलक हम दिखा चुके हैं। और सिर्फ बानगी देखकर आम आदमी पार्टी इस हद तक बौखला गई है कि वो एक बार फिर गुंडागर्दी पर उतर आई है।

रिपोर्टर पर हमला किया गया, कैमरा तोड़ दिया गया

टाइम्स नाउ की संवाददाता आकांक्षा खजूरिया के साथ आम आदमी पार्टी के दफ्तर में बदसलूकी की गई, रिपोर्टर पर हमला किया गया, कैमरा तोड़ दिया गया। ऐसा उसने पहली बार नहीं किया है। हम जब-जब केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की पोल खोलते हैं तब तब वो हम पर हमलावर होते हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article