देश

राजनीति में एंट्री लेते ही बुरे फंसे कलकत्ता HC के पूर्व जज गंगोपाध्याय, हमले के आरोप में FIR दर्ज

West Bengal News: कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा कि फर्जी आरोपों पर आधारित ऐसी एफआईआर काफी आम हैं और वह इसके नतीजे का सामना करने के लिए तैयार हैं। बता दें, गंगोपाध्याय पूर्वी मिदनापुर में तमलुक लोकसभा क्षेत्र से BJP के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

Image

अभिजीत गंगोपाध्याय

Photo : ANI

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में तमलुक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय और कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर रविवार को धरना दे रहे बर्खास्त स्कूल कर्मचारियों पर हमला करने का आरोप है। कर्मचारियों का कहना है कि उन पर बिना किसी वजह के हमला किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अपनी नौकरी गंवाने वाले 25,753 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के एक वर्ग द्वारा दायर शिकायत पर तमलुक पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न गैर-जमानती धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

नामांकन जुलूस के दौरान किया हमला

जानकारी के मुताबिक, गंगोपाध्याय के खिलाफ शिकायत की जड़ तमलुक में भाजपा समर्थकों द्वारा निकाला गया जुलूस था। गंगोपाध्याय 4 मई को इसी जुलूस के साथ नामांकन दाखिल करने जा रहे थे। तनाव तब शुरू हुआ, जब जुलूस उस क्षेत्र से गुजरा, जहां कुछ बर्खास्त स्कूल कर्मचारी कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मैदुल इस्लाम के अनुसार, गंगोपाध्याय के जुलूस में शामिल लोगों ने प्रदर्शनकारियों पर अकारण हमला किया। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर भूख हड़ताल कर रहे कर्मचारियों पर हमले में शामिल लोगों को जल्‍द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो राज्य भर में बड़ा आंदोलन होगा।

गंगोपाध्याय का आया बनाया

एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए गंगोपाध्याय ने कहा कि फर्जी आरोपों पर आधारित ऐसी एफआईआर काफी आम हैं और वह इसके नतीजे का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, मैं देखना चाहता हूं कि जो लोग इस तरह के फर्जी आरोप लगा रहे हैं, वे कब तक कानून के शिकंजे से बच सकते हैं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article