देश

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के डर से हरियाणा कांग्रेस विधायक हिमाचल प्रदेश में शिफ्ट

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने और हरियाणा से नजदीक होने के कारण विधायकों को हिमाचल प्रदेश भेजा गया है।

Image

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के डर से हरियाणा कांग्रेस विधायक हिमाचल प्रदेश में शिफ्ट

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होना है लेकिन इस चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को हरियाणा से बाहर हिमाचल प्रदेश में शिफ्ट कर दिया है 16 मार्च तक सभी विधायक हिमाचल प्रदेश रहेंगे और वहां से सीधे वोटिंग के लिए विधानसभा पहुंचेंगे। हरियाणा राज्यसभा चुनाव में एकजुटता का दावा कर रही कांग्रेस के नेताओं के मुताबिक क्रॉस वोटिंग का डर नहीं बल्कि विधायकों को ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने और हरियाणा से नजदीक होने के कारण विधायकों को हिमाचल प्रदेश भेजा गया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर कांग्रेस विधायकों के लिए लंच रखा गया था लंच के बाद कांग्रेस विधायकों को 2 मिनी बस टेम्पो ट्रैवलर में बिठा कर शिमला के एक रिजॉर्ट में भेज दिया गया। दोपहर 1 बजे तक सभी 37 विधायक हुड्‌डा के आवास पर पहुंच गए थे।

लंबे समय से बीमार पुन्हाना विधायक मोहम्मद इलियास भी बैठक से निकलकर अस्पताल चले गए। बादली विधायक कुलदीप वत्स ने हुड्डा के आवास से निकलकर कहा- मैं हिमाचल नहीं जाऊंगा। घर में शादी का कार्यक्रम है। इसलिए मैं सीधे 16 मार्च को वोटिंग के लिए आऊंगा। हालांकि विधायकों को हिमाचल प्रदेश भेजे जाने के सवाल को प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और कांग्रेस प्रभारी बीके हरि प्रसाद टालते हुए नजर आए।

पूरे मामले पर कांग्रेस विधायक गोल-मोल जवाब देते हुए दिखाई दिए। कुछ विधायकों ने तो ये माना कि उन्हें हिमाचल प्रदेश के शिमला भेजा जा रहा है और वहां उनका ट्रेनिंग सेशन होगा। कुछ विधायकों के मुताबिक पार्टी कई मुद्दों पर भावी रणनीति को लेकर आत्म मंथन करने के लिए उन्हें शिमला लेकर जा रही है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। कुछ विधायकों ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है वो सिर्फ पार्टी के निर्देश पर जा रहे हैं।

विधायकों को भले ही कांग्रेस ने हरियाणा से बाहर भेज कर प्रयास किया हो कि क्रॉस वेटिंग के लिए कोई उनसे संपर्क ना कर सके और उन पर निगरानी रखी जा सके लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस के आला नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि पार्टी के सभी विधायक एकजुट है और पार्टी राज्यसभा चुनाव में आसानी के साथ जीत हासिल करेगी और आलाकमान की तरफ से जो उम्मीदवार घोषित किया गया है उसकी जीत होगी।

हालांकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि विधायक अपनी मर्जी से घूमने के लिए गए हैं पार्टी ने नहीं भेजा। कहां गए हैं उन्हें पता नहीं है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वोटिंग के वक्त कौन विधायक किसको वोट कर रहा है वो मैं और बी के हरिप्रसाद वोटिंग के वक्त देखेंगे और उन्हें पार्टी की ओर से इसके लिए अधिकृत किया गया है। सभी विधायक वोट डालने से पहले किसको वोट किया ये उन्हें चेक करवाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 20... और देखें

End of Article