टीवी मसाला

Bigg Boss 20: रिलेशनशिप में रहते हुए किसी और से प्यार कर बैठी थीं Uditi Singh! खुद किया कबूल

Bigg Boss 20 Uditi Singh Big Confession: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने बड़ा खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि रिलेशनशिप में होने के बाद भी उनकी भावनाएं किसी और के लिए बदल गई थीं।

Image

Bigg Boss 20: उदिति सिंह ने किया बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Uditi Singh Big Confession: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं जो कंटेस्टेंट्स की गेम को ही बदल दे रहे हैं। 'बिग बॉस 20' में अभी तक कई कंटेस्टेंट्स ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े बड़े खुलासे किये हैं। कुछ दिनों पहले यंग डीएसए ने स्काउट ओपी संग बातचीत में बताया था कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को 10-12 बार चीट किया है। यंग डीएसए के इस खुलासे ने दर्शकों को भी हैरान कर दिया था। वहीं हाल ही में यंग डीएसए संग बातचीत के दौरान अब उदिति सिंह ने भी बताया है कि रिलेशनशिप में होने के बावजूद उनका दिल किसी और पर आ गया था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'वो तुम्हें पसंद करता है'- कनिका मान ने लव के सामने खोली पोल, स्काउट ओपी से भी उगलवाया सच

यंग डीएसए ने समीक्षा को किया याद

यंग डीएसए ने 'बिग बॉस 20' में अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा को याद करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि अब मेरे लिए उसकी भावनाएं बदल गई होंगी। क्योंकि हम ढाई महीने से एक-दूसरे से दूर हैं। लेकिन मैं सच में उसके बिना बिल्कुल भी नहीं रह सकता हूं। यंग डीएसए की बात सुनकर उदिति सिंह बोलती हैं, "प्यार में ऐसे ही लगता है यंग। ऐसा होता भी है कि आप नहीं रह सकते। यही तो प्यार है।" वहीं यंग डीएसए ने उदिति सिंह से सवाल किया, "कभी तेरे साथ ऐसा हुआ है कि तू किसी को डेट कर रही है और तेरी फीलिंग्स किसी और के लिए आ गई हैं?" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Bigg 20: स्काउट OP पर ज्वालामुखी की तरह फूटा Yung के भाई का गुस्सा, सलमान खान को बीच में घसीटा

    यंग डीएसए के सवाल पर उदिति सिंह ने कहा, "हां, और फिर मैंने छोड़ दिया।" यंग डीएसए ने आगे पूछा कि तूने छोड़ा सामने से? वहीं उदिति सिंह ने जवाब दिया, "पहले, जब मैं पुणे में थी।" उदिति सिंह की बातें सुनकर दर्शकों ने उन्हें आड़े हाथों लिया। एक यूजर ने लिखा, "हे भगवान! दोनों चीटर अपनी-अपनी पोल खोल रहे हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "तो उदिति सिंह भी कोई अलग नहीं हैं। यंग और स्काउट के अलावा घर में एक और चीटर है।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article