देश

Exclusive: हिंदू ने कांग्रेस को एकदम वोट नहीं दिया, BJP को 30 प्रतिशत मुस्लिम ने वोट दिया- हिमंता बिस्वा सरमा का दावा

Himanta Biswa Sarma Exclusive: टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बात करते हुए असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा को सभी हिंदुओं ने वोट दिया, जबकि कांग्रेस के पक्ष में 70 प्रतिशत मुस्लिम वोट गया।

Image

हिमंत बिस्वा सरमा टाइम्स नाउ नवभारत पर एक्सक्लूसिव

Himanta Biswa Sarma Exclusive: असम में प्रचंड जीत के बाद भाजपा नेता और सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत में दावा किया कि कांग्रेस को हिंदुओं ने बिल्कुल भी वोट नहीं दिया, वहीं भाजपा को 30 प्रतिशत मुस्लिम समुदाय ने वोट दिया। कांग्रेस के 19 में से 18 विधायकों के मुस्लिम समुदाय से होने के सवाल पर हिमंता ने कहा कि जो एक हिंदू उम्मीदवार कांग्रेस से जीता है, वह भी आरक्षित सीट से था।

भाजपा को हिंदू समाज का जबरदस्त समर्थन

टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बातचीत करते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हिंदुओं ने बीजेपी को जबरदस्त समर्थन दिया, जबकि कांग्रेस को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "असम में हिंदुओं ने बीजेपी को शत-प्रतिशत वोट दिया, जबकि 30 प्रतिशत मुसलमानों ने भी वोट दिया। कांग्रेस को हिंदुओं ने बिल्कुल वोट नहीं दिया। मुसलमानों का लगभग 70 प्रतिशत वोट कांग्रेस को मिला।"

भाजपा की जीत पर क्या बोले हिमंता?

असम की 126 सीटों में से 104 सीटें जीतने की क्षमता बीजेपी के पास है। परिणाम में बीजेपी गठबंधन 102 सीटों पर पहुंचा है। हमने न केवल सीटें बढ़ाई हैं, बल्कि हमारा वोट प्रतिशत भी बढ़ा है।

गौरव गोगोई पर क्या बोले हिमंता

अपनी चुनावी कैंपेन के बारे में बात करते हुए हिमंता ने कहा कि इस बार के चुनाव प्रचार में उन्होंने कई जगह भाषण भी नहीं दिया, बल्कि सिर्फ नाचे। उन्होंने कहा कि जो करना था, वह हम चुनाव से पहले ही कर चुके थे। कहीं कोई हिंसा नहीं हुई। हमने लोकतंत्र को एक पर्व बना दिया।

गौरव गोगोई की हार पर सरमा ने कहा कि उन्हें हारना ही था। गौरव गोगोई एक नेपो किड हैं, उनका पाकिस्तान से संबंध है। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद वे कभी अपने क्षेत्र में नहीं गए। हिमंता ने आगे कहा कि गौरव गोगोई से उनकी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है; उन्होंने अपने चुनावी प्रचार में उनका एक बार भी नाम तक नहीं लिया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें