देश

Kerala Election: केरल चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम, कई वरिष्ठ अधिकारियों का हुआ तबादला

Kerala Election: विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने केरल में कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है। यह फैसला चुनाव तैयारियों की समीक्षा के बाद लिया गया, ताकि प्रक्रिया पर किसी तरह का प्रभाव न पड़े।

Image

केरल में चुनाव आयोग ने कई अधिकारियों का तबादला किया (फाइल फोटो- PTI)

Kerala Election: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विधानसभा चुनाव की घोषणा करते समय कहा था कि सभी राज्यों, खासकर केरल में चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और बिना किसी लालच के कराए जाएंगे। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने केरल में कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। चुनाव आयोग ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया और राज्य सरकार को निर्देश दिया कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें तुरंत नई जिम्मेदारी दी जाए ताकि चुनाव प्रक्रिया पर किसी तरह का असर न पड़े।

आयोग ने जारी किया आदेश, तुरंत लागू करने को कहा

चुनाव आयोग की ओर से 17 मार्च 2026 को जारी आदेश में केरल सरकार को निर्देश दिया गया कि चुनाव से जुड़ी तैयारियों को देखते हुए कुछ अधिकारियों को नई जगह तैनात किया जाए। आयोग ने कहा कि इन आदेशों को तुरंत लागू किया जाए और 18 मार्च सुबह 11 बजे तक अनुपालन रिपोर्ट भेजी जाए। आयोग ने यह भी कहा कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें चुनाव खत्म होने तक किसी भी चुनाव से जुड़े पद पर नहीं लगाया जाएगा।

इन अधिकारियों की नई तैनाती हुई है:

  • नारायणन (आईपीएस) को कोझिकोड में जिला पुलिस प्रमुख बनाया गया
  • थॉमसन जोस (आईपीएस) को त्रिशूर डीआईजी रेंज में तैनात किया गया
  • इनबसेखर (आईएएस) को अलाप्पुझा का जिला कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी बनाया गया
  • वंदना एस को थालिपरंबा में राजस्व अधिकारी और इर्रिक्कुर के रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी दी गई
  • सचिन कृष्णा को कन्नूर में जिला रजिस्ट्रार और धर्मडम के रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में तैनात किया गया।

निष्पक्ष चुनाव के लिए सख्ती, आयोग की नजर तैयारी पर

चुनाव आयोग ने साफ किया है कि चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर जरूरी बदलाव करना जरूरी होता है ताकि मतदान प्रक्रिया पर किसी तरह का दबाव या पक्षपात न हो। केरल में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल 2026 को होंगे। मतदान एक ही चरण में कराया जाएगा और मतगणना 4 मई 2026 को होगी। आयोग का कहना है कि केरल विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए आगे भी जरूरत पड़ने पर ऐसे फैसले लिए जा सकते हैं।

Gaurav Srivastav
गौरव श्रीवास्तवauthor

टीवी न्यूज रिपोर्टिंग में 10 साल पत्रकारिता का अनुभव है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से लेकर कानूनी दांव पेंच से जुड़ी हर खबर आपको इस जगह मिलेगी। साथ ही चुनाव आयोग, विपक्ष के राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर हर जनहित मुद्दे पर मेरी नजर रहती है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

बेंगलुरु में कई होटलों पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मिले डरावने हालात, भारी मात्रा में सड़ा मांस, दूध और तेल जब्त, मशहूर पब सील

बेंगलुरु में कई होटलों पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मिले डरावने हालात, भारी मात्रा में सड़ा मांस, दूध और तेल जब्त, मशहूर पब सील

NALSAR विश्वविद्यालय: CJI सूर्यकांत का छात्रों के एक वर्ग ने किया विरोध, जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले का दिया हवाला

NALSAR विश्वविद्यालय: CJI सूर्यकांत का छात्रों के एक वर्ग ने किया विरोध, जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले का दिया हवाला

आज की ताजा खबर, 10 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल, 2 खुद अमित शाह करेंगे...झारखंड में छात्र प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू, पढ़ें- देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट

आज की ताजा खबर, 10 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल, 2 खुद अमित शाह करेंगे...झारखंड में छात्र प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू, पढ़ें- देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट

'चुनाव आते ही कलश यात्रा निकालने वाली BJP-AAP से रहें सावधान', तुगलकाबाद गुरुघर विध्वंस की बरसी पर भड़कीं मायावती

'चुनाव आते ही कलश यात्रा निकालने वाली BJP-AAP से रहें सावधान', तुगलकाबाद गुरुघर विध्वंस की बरसी पर भड़कीं मायावती

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, जलपाईगुड़ी में चाय बागान से मजदूर का अपहरण, घुसपैठ रोकने के प्रतिशोध में वारदात की आशंका

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, जलपाईगुड़ी में चाय बागान से मजदूर का अपहरण, घुसपैठ रोकने के प्रतिशोध में वारदात की आशंका