5 सितंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती 8 सितंबर को होगी। 10 सितंबर से पहले ही पूरी चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट का इस्तेमाल होगा।
इसलिए कराया जा रहा चुनाव
चुनाव आयोग के मुताबिक, झारखंड में डुमरी सीट पर उपचुनाव जगरनाथ महतो की मौत के कारण हो रहा है। वहीं केरल की पुथुपल्ली सीट पर ओमान चांडी के निधन की वजह से चुनाव कराया जा रहा है। वहीं, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर चुनाव चंदन कुमार दास की मौत और बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर भी विष्णु पद रे के निधन के कारण इन सीटों पर चुनाव हो रहा है। यूपी की घोसी सीट पर दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने की वजह से चुनाव कराया जा रहा है। त्रिपुरा की धनपुर सीट पर प्रतिमा भौमिक ने विधायक पद से इस्तीफा दिया था। त्रिपुरा की दूसरी विधानसभा सीट बॉक्सानगर के विधायक समशुल हक की मौत के कारण चुनाव हो रहा है।
