देश

बरेली हिंसा के बाद ईदगाह इमाम ने मुसलमानों से की यह अपील, बोले- शिष्टाचार के खिलाफ है सड़कों पर प्रदर्शन करना

Bareilly Violence: बरेली में शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद ताबड़तोड़ एक्शन हो रहे हैं। इस बीच, ईदगाह इमाम और एआईएमपीएलबी सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली का बड़ा बयान सामने आया जिसमें उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद से मोहब्बत दिखाने के कुछ शिष्टाचार हैं। साथ ही उन्होंने शांति कायम रखने की अपील की।

Image

ईदगाह इमाम और एआईएमपीएलबी सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली

Photo : ANI

Bareilly Violence: बरेली में शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद ताबड़तोड़ एक्शन हो रहे हैं। इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा सहित 39 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शनिवार से अगले 48 घंटों के लिए बरेली में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इस बीच, ईदगाह इमाम और एआईएमपीएलबी सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली का बड़ा बयान सामने आया जिसमें उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद से मोहब्बत दिखाने के कुछ शिष्टाचार हैं। साथ ही उन्होंने शांति कायम रखने की अपील की।

क्या कुछ बोले मौलाना महली?

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में इमाम और एआईएमपीएलबी सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने लोगों से शांति कायम रखने की अपील की। उन्होंने कहा, ''पैगम्बर मोहम्मद से मोहब्बत दिखाने के कुछ शिष्टाचार हैं... कुल लोग बैनर लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जो शिष्टाचार के खिलाफ है... हमारे हिंदू भाई-बहन अपने त्योहार मना रहे हैं और हमें पूर्ण शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना चाहिए... साथ ही उन्होंने नियम-कायदों का पालन करने की अपील की।

बरेली में कब भड़की हिंसा?

बरेली में शुक्रवार को सुबह उस समय हिंसा भड़क उठी, जब नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान के समर्थन में भारी भीड़ जमा हो गई। बरेली के जिलाधिकारी अवनीश सिंह ने शनिवार को बताया कि बरेली में स्थिति सामान्य है और स्कूल-कॉलेज सहित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले हुए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, हिंसा मामले में अब तक 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि कोतवाली, प्रेमनगर, बारादरी, कैंट और किला समेत शहर के विभिन्न थानों में हिंसा भड़काने, तोड़फोड़, दंगा, पथराव और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मौलाना तौकीर समेत 180 नामजद और 2,500 अज्ञात दंगाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत दस मामले दर्ज किए गए हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article