शहर

बरेली में अब कैसे हैं हालात? मुख्य साजिशकर्ता सहित 8 गिरफ्तार, 10 FIR दर्ज; इंटरनेट सेवा बंद

Bareilly Violence: बरेली में शुक्रवार को हुई हिंसा को लेकर एक्शन शुरू हो गया है। पुलिस ने इस मामले में 10 एफआईआर दर्ज की है और अब तक 39 लोगों की पहचान की गई है। बरेली में शुक्रवार को सुबह उस समय हिंसा भड़क उठी, जब नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान के समर्थन में भारी भीड़ जमा हो गई।

Image

बरेली में जुमे की नमाज के बाद बवाल (फोटो साभार: PTI)

Photo : PTI

Bareilly Violence: बरेली में शुक्रवार को हुई हिंसा को लेकर एक्शन शुरू हो गया है। पुलिस ने इस मामले में 10 एफआईआर दर्ज की है और अब तक 39 लोगों की पहचान की गई है। इस हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा सहित आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता तौकीर रजा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है... उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और पत्थर बरामद किए गए हैं। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी की गई और पथराव भी किया गया है जिसमें 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। फिलहाल आगे की जांच जारी है। साथ ही प्रशासन ने 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी हैं।

मुख्य साजिशकर्ता हुआ गिरफ्तार

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है... 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं और सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है। अब तक 39 लोगों की पहचान की गई और मौलाना तौकीर रजा मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि लोगों को एकत्रित करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया गया था।

बरेली में अब कैसे हैं हालात?

बरेली में शुक्रवार को सुबह उस समय हिंसा भड़क उठी, जब नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान के समर्थन में भारी भीड़ जमा हो गई। बरेली के जिलाधिकारी अवनीश सिंह ने शनिवार को बताया कि बरेली में स्थिति सामान्य है और स्कूल-कॉलेज सहित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले हुए हैं।

शुक्रवार देर शाम बवाल थमने के बाद भी एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य समेत पुलिस की टीमें पूरी रात सड़कों पर तैनात रहीं। समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि बरेली में हालात अब काबू में हैं, लेकिन दोबारा कोई उपद्रव न हो, इसके लिए 15 जिलों से पुलिस बल, PAC और अर्धसैनिक बल की कंपनियां तैनात की गईं। लगभग 8000 से अधिक जवान पूरे शहर में तैनात हैं। हर गली, चौराहे और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article