देश

एक तरफ कर्नाटक में चल रही राहुल की भारत जोड़ो यात्रा तो उधर ED ने डीके शिवकुमार को कर लिया तलब

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 06:48 PM IST

ईडी ने शिवकुमार को 3 सितंबर, 2019 को मनी लॉन्ड्रिंग के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। तब दिल्ली उच्च न्यायालय ने उसी साल अक्टूबर में उन्हें जमानत दे दी थी। इसके बाद ईडी ने इस साल मई में इस मामले में उनके और अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

Image

डीके शिवकुमार को ईडी ने किया तलब

Photo : Twitter

एक तरफ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक पहुंच चुकी है, राहुल गांधी पिछले तीन दिनों कर्नाटक में ही यात्रा कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ कर्नाटक कांग्रेस के मुखिया और बड़े नेताओं में शुमार डीके शिवकुमार को ईडी ने पूछताछ के लिए तलब कर लिया है।

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में केस चल रहा है। इसी मामले में ईडी ने डी.के. शिवकुमार को 7 अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा है।

इससे पहले डीके शिवकुमार से 19 सितंबर को दिल्ली में ईडी कार्यालय में 5 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी। डीके शिवकुमार ने तब दावा किया था कि उनसे नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर सवाल किए गए थे। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों द्वारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी के नेतृत्व वाले ट्रस्ट यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड को दिए गए दान के बारे में भी ईडी ने पूछताछ की थी। मनीलॉन्ड्रिंग के ही एक अन्य मामले में डीके शिवकुमार को गिरफ्तार भी किया गया था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

डीके शिवकुमार इस समय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। क्योंकि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय कर्नाटक में है और राज्य में कांग्रेस की कमान डीके शिवकुमार के पास ही है। राहुल गांधी यहां तीन रैली भी करने वाले हैं। कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। जिसे लेकर यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कर्नाटक में, राहुल गांधी 21 दिनों तक भारत जोड़ो यात्रा के तहत दौरा करेंगे। जिसमें से तीन दिन पूरा हो चुका है।इस दौरान यह यात्रा 511 किलोमीटर की दूरी तय करेग।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित