देश

हेमंत सोरेन की जमानत होगी रद्द? भूमि घोटाले में मिली बेल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED

कथित जमीन घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा झामुमो नेता हेमंत सोरेन को दी गई जमानत के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया है।

Image

हेमंत सोरेन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ईडी

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • हेमंत सोरेन फिर से बने हैं झारखंड के सीएम
  • आज ही विधानसभा में जीता है बहुमत
  • हाईकोर्ट से हेमंत सोरेन को मिली थी जमानत

एक तरफ जेल से बाहर आने के बाद हेमंत सोरेने एक बार फिर झारखंड के सीएम बन गए हैं तो दूसरी ओर ईडी उन्हें एक बार फिर से जेल में डालने की तैयारी कर रही है। भूमि घोटाले में मिली बेल के खिलाफ ईडी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।

ईडी ने जमानत को दी चुनौती

ईडी ने भूमि घोटाले से संबंधित धन शोधन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत देने के झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। उच्च न्यायालय ने 28 जून को सोरेन को जमानत दे दी थी और उन्होंने चार जुलाई को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

ईडी द्वारा 31 जनवरी को गिरफ्तार किए जानेसे कुछ देर पहले ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

ईडी ने क्या दिया था तर्क

इससे पहले उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान ईडी के वकील ने दलील दी थी कि यदि सोरेन को जमानत पर रिहा किया गया तो वह इसी तरह का अपराध कर सकते हैं और उन्होंने अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति पुलिस थाने में ईडी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों का हवाला दिया था।

उच्च न्यायलय ने क्या कहा था

उच्च न्यायालय ने जमानत आदेश में कहा था, ‘‘याचिकाकर्ता द्वारा प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने उनके आचरण को रेखांकित किया है लेकिन मामले के समग्र परिप्रेक्ष्य में, याचिकाकर्ता द्वारा समान प्रकृति का अपराध करने की कोई संभावना नहीं है।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article