देश

ED के संयुक्त निदेशक स्वपन बोस का निधन, 33 वर्षों तक देश को दीं उत्कृष्ट सेवाएं; जांच एजेंसी में शोक की लहर

Swapan Bose Enforcement Directorate Death: प्रवर्तन निदेशालय के संयुक्त निदेशक स्वपन बोस का 6 अक्टूबर 2026 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। ED ने उनके 33 वर्षों के निष्ठावान सेवा और योगदान को याद करते हुए शोक जताया।

Image

ED के संयुक्त निदेशक स्वपन बोस का निधन, 33 वर्षों तक देश को दीं उत्कृष्ट सेवाएं; जांच एजेंसी में शोक की लहर

ED Joint Director Swapan Bose Passed Away: केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate - ED) के संयुक्त निदेशक (Joint Director) स्वपन बोस का सोमवार, 6 अक्टूबर 2026 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके असमय निधन से जांच एजेंसी और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रवर्तन निदेशालय ने आधिकारिक बयान जारी कर स्वपन बोस के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उनके 33 साल के लंबे व बेदाग सेवाकाल को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

'33 वर्षों की सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और बेदाग छवि'- ED का आधिकारिक बयान

प्रवर्तन निदेशालय ने अपने शोक संदेश में स्वपन बोस के प्रशासनिक योगदान की सराहना करते हुए कहा, 'निदेशालय स्वपन बोस के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है। उन्होंने अपने 33 वर्षों के लंबे कार्यकाल के दौरान असाधारण पेशेवर दक्षता, संस्थागत प्रतिबद्धता और अटूट निष्ठा के साथ कई महत्वपूर्ण असाइनमेंट का नेतृत्व किया। वे एक सक्षम, ईमानदार और कर्तव्य के प्रति समर्पित अधिकारी थे। उनका जाना एजेंसी और सार्वजनिक सेवा क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।'

ED निदेशक व पूरे महकमे ने दी श्रद्धांजलि

स्वपन बोस के निधन पर ED के निदेशक (Director of Enforcement), मुख्यालय सहित देश भर के सभी क्षेत्रीय व उप-क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

एजेंसी ने कहा कि दुख की इस कठिन घड़ी में प्रवर्तन निदेशालय स्वपन बोस के शोक संतप्त परिवार, रिश्तेदारों और सहयोगियों के साथ मजबूती से खड़ा है और अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article