देश

Earthquake Today in India, 22 April 2026: भारत में आज कहां आया भूकंप, आधी रात किस राज्य में लगे झटके?

Earthquake Today in India, 22 April 2026: भारत में आज कहां आया भूकंप, किस राज्य में लगे हैं भूकंप के झटके? क्या दिल्ली-एनसीआर में भी आया है भूकंप? जानिए

Image

भारत में कहां-कहां भूकंप आया

Earthquake Today in India, 22 April 2026: भारत में आज भूकंप कहां आया है? देश के आज दो राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भारत के असम और सिक्कम में आज भूकंप आया है। सिक्किम में आधी रात को तो असम में रात दो बजे के बाद भूकंप आया है। इन दोनों राज्यों के अलावा और कहीं भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए हैं। दिल्ली एनसीआर में गर्मी भले ही बढ़ी है, लेकिन भूकंपीय घटना नहीं हुई है।

भारत में 22 अप्रैल को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on April 22 In India)

आज कहां आया भूकंप?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित समय
असम2.302:23:4410 KMउदलगोरी
सिक्किम2.700:17:495 KMमंगन

दुनिया में 22 अप्रैल को कहां भूकंप आया? (April 22 Tremors Worldwide)

आज कहां आया भूकंप?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित समय
जापान5.305:31:1235 KMमियाको
चिली4.403:30:3010 KMप्यूर्टो
जापान5.600:14:1235 KMनोडा

चिली में भूकंप क्यों ज्यादा आता है?

चिली में भूकंप ज्यादा आने की मुख्य वजह इसकी भौगोलिक स्थिति है। यह देश प्रशांत महासागर के किनारे स्थित “Pacific Ring of Fire” का हिस्सा है, जो दुनिया का सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र माना जाता है।

चिली के तट के पास Nazca Plate और South American Plate आपस में टकराती हैं। नाज़्का प्लेट समुद्र के नीचे से दक्षिण अमेरिकी प्लेट के नीचे धंसती रहती है, जिसे सबडक्शन कहा जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान प्लेटों के बीच बहुत ज्यादा दबाव बनता है और जब यह दबाव अचानक निकलता है, तो तेज भूकंप आता है।

इसके अलावा, चिली की लंबी तटीय रेखा और सक्रिय फॉल्ट लाइनों की मौजूदगी भी भूकंप की आवृत्ति बढ़ाती है। यही कारण है कि चिली में दुनिया के सबसे शक्तिशाली भूकंप दर्ज किए गए हैं और यहां बार-बार झटके महसूस होते रहते हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article