देश

Earthquake Today in India, 21 April 2026: भारत में आज कहां-कहां आया भूकंप? सुबह-सुबह कहां 5.2 के झटके से सहमे लोग

Earthquake Today in India, 21 April 2026: भारत में आज कहां भूकंप आया? भारत में आज सुबह-सुबह 5.2 की तीव्रता से भूकंप आया है। क्या दिल्ली में भी भूकंप के झटके लगे हैं?

Image

भारत में आज कहां आया भूकंप?

Earthquake Today in India, 21 April 2026: भारत में आज कहां-कहां भूकंप आया? देश में आज सुबह-सुबह मणिपुर में भूकंप के झटके लगे हैं। (Manipur Earthquake) मणिपुर में 5.2 की तीव्रता से भूकंप आया है। यह झटका काफी तीव्र था और लोग सहम गए। जान बचाने के लिए वो घरों से बाहर निकल गए। मणिपुर के अलावा अभी तक और कहीं भारत में भूकंप नहीं आया है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोई झटके नहीं लगे हैं।

भारत में 21 अप्रैल को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on April 21 In India)

भारत में आज कहां भूकंप आया?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
मणिपुर5.205:59:33 AM62 KMकामजोंग
उत्तराखंड3.08:32:26 PM (20 April)8.3 KMपौड़ी गढ़वाल

दुनिया में 21 अप्रैल को कहां भूकंप आया? (April 21 Tremors Worldwide)

दुनिया में आज कहां भूकंप आया?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
इंडोनेशिया4.505:47:49 AM119.2 KMअंबोन
म्यांमार4.605:38:28101 KM23.188, 94.527
इक्वाडोर4.603:29:5610 KM1.136°N 85.369°W

इक्वाडोर और भूकंप

इक्वाडोर में भूकंप मुख्य रूप से इसकी भौगोलिक स्थिति के कारण आते हैं। यह देश प्रशांत महासागर के किनारे स्थित “Pacific Ring of Fire” नामक क्षेत्र का हिस्सा है, जो दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय और ज्वालामुखीय क्षेत्रों में से एक माना जाता है। इस क्षेत्र में पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेटें लगातार गतिशील रहती हैं, जिससे भूकंप की संभावना बनी रहती है।

इक्वेडोर के तट के पास Nazca Plate और South American Plate आपस में टकराती हैं। नाज़्का प्लेट समुद्र के नीचे से दक्षिण अमेरिकी प्लेट के नीचे धंसती है, जिसे सबडक्शन प्रक्रिया कहा जाता है। इस टकराव के दौरान प्लेटों के बीच अत्यधिक दबाव बनता है और जब यह दबाव अचानक मुक्त होता है, तो भूकंप उत्पन्न होता है।

इसके अलावा, इक्वेडोर में कई सक्रिय भ्रंश (फॉल्ट लाइन) भी मौजूद हैं, जो छोटे और मध्यम तीव्रता के भूकंपों का कारण बनते हैं। यही वजह है कि इस क्षेत्र में बार-बार भूकंप आते रहते हैं और कभी-कभी ये काफी विनाशकारी भी साबित होते हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article