देश

Earthquake Today in India 11 March: भारत में आज रात दो बजे कहां आया भूकंप, कितनी थी तीव्रता?

Earthquake Today in India 11 March: पूर्वोतर राज्यों में से एक सिक्किम में बुधवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार को भारत में और कहां भूकंप आया? क्या दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी भूकंप के झटके लगे हैं? जानिए

Image

भारत में आज कहां-कहां आया भूकंप

Earthquake Today in India 11 March: भारत के सिक्किम में आज रात दो बजे भूकंप आया। सिक्किम में सोमवार और मंगलवार को भी भूकंप के कई झटक लगे थे। बुधवार को आए भूकंप की तीव्रता 2.2 थी और इसका केंद्र नामची के पास था। नामची सिक्किम में भूकंप से सबसे प्रभावित इलाका है, यहां लगभग दिन भूकंप के झटके लगते रहते हैं। सिक्किम के अलावा भारत में आज और कहीं भूकंप नहीं आया है।

भारत में 11 मार्च को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on March 11 In India)

राज्यभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
सिक्किम2.202:02:50 AM5 KMनामची

दुनिया में 11 मार्च को कहां भूकंप आया? (March 11 Tremors Worldwide)

देशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
इंडोनेशिया5.53:15 AM50 KMपूर्वी नुसा तेंगारा
अमेरिका3.22:12 AM100 KMअलास्का
प्यूर्टो रिको3.12:44 AM20 KMवेगा अल्टा

इंडोनेशिया में आते हैं ज्यादा भूकंप के झटके

इंडोनेशिया दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां भूकंप सबसे अधिक आते हैं। यहां खासकर सुमात्रा, जावा, सुलावेसी और बांदा सागर के आसपास भूकंप के झटके ज्यादा महसूस किए जाते हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि इंडोनेशिया पृथ्वी के बेहद सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र ‘प्रशांत अग्नि वलय’ में स्थित है। इस क्षेत्र में कई बड़ी भू-प्लेटें, जैसे इंडो-ऑस्ट्रेलियाई प्लेट, यूरेशियाई प्लेट और प्रशांत प्लेट, आपस में टकराती और एक-दूसरे के नीचे धंसती रहती हैं। इस प्रक्रिया से धरती की परतों में लगातार दबाव बनता रहता है। जब यह दबाव अचानक बाहर निकलता है तो भूकंप आता है। इसी कारण इंडोनेशिया में न केवल भूकंप बल्कि ज्वालामुखी विस्फोट और समुद्र में आने वाली सुनामी का खतरा भी बना रहता है। इसलिए यह क्षेत्र दुनिया के सबसे संवेदनशील भूकंपीय इलाकों में गिना जाता है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article