पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर MBBS स्टूडेंट गैंगरेप मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, दो आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने जानकारी दी है कि इन आरोपियों को मोबाइल नेटवर्क के जरिए गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि सेकेंड ईयर की छात्रा के साथ कई लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किया है।
आरोपियों ने पीड़िता का फोन छीनने की कोशिश की
असंसोल-दुर्गापुर कमिश्नररेट के सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों को आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि कुछ अन्य लोग भी घटना में शामिल थे और उन्होंने पीड़िता का मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। मामले की सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस के जानकारी दी है कि ओडिशा के जलेस्वर की रहने वाली 23 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे अपने एक दोस्तों के साथ कॉलेज कैंपस से बाहर निकली थी। इसके बाद कैंपस गेट के पास कुछ लड़कों ने कथित तौर पर पीछा करना शुरू किया और और अश्लील टिप्पणियां कीं।
इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को जबरन अस्पताल परिसर के पीछे एक सुनसान जगह पर खींच ले गए, जहां उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता डिनर के लिए जिस छात्र के साथ गई थी, उसकी भी भूमिका की भी जांच की जा रही है।
