Akash Weapon System: ऑपरेशन सिंदूर के दरमियां दुश्मनों के हौसलों को नेस्तनाबूत करने वाले करने वाली भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट ने लद्दाख के उच्चतम पर्वतीय क्षेत्र में 'आकाश प्राइम' का सफल परीक्षण किया। दरअसल, भारतीय सेना लगातार अपनी सीमाओं की सुरक्षा को और भी ज्यादा सुदृढ़ बनाने की दिशा में काम कर रही है। ऐसे में हथियारों को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है और इस नए एयर डिफेंस सिस्टम की बदौलत पाकिस्तान, चीन, तुर्किए जैसे देशों की हेकड़ी निकलाने की तैयारी हो रही है।
15,000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर हुई परीक्षण
भारतीय सेना ने आज लद्दाख सेक्टर में 15,000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर स्वदेश निर्मित आकाश प्राइम का सफल परीक्षण किया। सेना को मिली इस सफलता के बाद अगर कोई दुश्मन भारत की ओर आंख उठाकर देखने की कोशिश करता है तो उसका विफल होना लगभग तय है और दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी आकाश एयर डिफेंस सिस्टम का जलवा देखा था।
DRDO ने क्या कुछ कहा?
भारतीय सेना की आर्मी एयर डिफेंस ने 16 जुलाई को लद्दाख सेक्टर में 'आकाश प्राइम' मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने सीधे दो लक्ष्यों को भेदा। यह मिसाइल रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विकसित की, जो आकाश मिसाइल सिस्टम का अत्याधुनिक वर्जन है। यह मिसाइल सतह से दागी जाती है, जो हवा में मौजूद लक्ष्य को नेस्तनाबूत करती है।
राख हो जाएंगे दुश्मनों के विमान!
सतह से हवा में दागी जाने वाली इस मिसाइल की बदौलत दुश्मनों ने विमानों और ड्रोन को तबाह किया जा सकेगा। इसकी खासियत है कि इसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों और ठंडे मौसम में भी बखूबी इस्तेमाल किया जा सकता है।
