देश

कौन हैं Dr CV Ananda Bose, जो बनाए गए हैं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 18, 2022, 12:40 AM IST

फिलहाल मणिपुर के राज्यपाल ल गणेशन जुलाई से पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहले बंगाल के राज्यपाल थे, तब टीएमसी के साथ उनका छत्तीस का आंकड़ा रहा था। इसके बाद जब वो उपराष्ट्रपति बनें तो मणिपुर के राज्यपाल को अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया।

Image

डॉ. सीवी आनंद बोस बने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल (फोटो- drcvanandabose.com)

डॉ सी वी आनंद बोस (Dr CV Ananda Bose) को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि उनकी नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। मणिपुर के राज्यपाल ल गणेशन जुलाई से पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।

कौन हैं सी वी आनंद बोस

सी वी आनंद बोस का जन्म केरल के कोट्टायम जिले में हुआ था। वो एक आईएएस रह चुके हैं। बोस मुख्य सचिव के पद से भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने अपनी पीएच.डी. बिट्स पिलानी से और केरल विश्वविद्यालय से अंग्रेजी भाषा और साहित्य में एम.ए. किया है। उन्होंने कुलपति से लेकर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष और जिला कलेक्टर तक के पद पर काम किया है।

लिख चुके हैं कई किताबें

सी वी आनंद बोस एक विपुल लेखक और स्तंभकार भी हैं। बोस ने उपन्यास, लघु कथाएं, कविताएं और निबंध सहित अंग्रेजी, मलयालम और हिंदी में 40 पुस्तकें लिखी हैं। अभी के समय में बोस मेघालय सरकार के सलाहकार हैं। उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री के सचिव सहित शिक्षा, वन और पर्यावरण, श्रम, सामान्य प्रशासन और राजस्व बोर्ड जैसे विभिन्न मंत्रालयों में प्रधान सचिव के रूप में भी काम किया है।

मोदी सरकार में अहम भूमिका

सी वी आनंद बोस उस कार्यकारी समूह के अध्यक्ष भी थे, जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के लिए विकास का एजेंडा तैयार किया था। मोदी सरकार ने बोस की अवधारणा "सभी के लिए किफायती आवास" को अपनाया भी था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article