देश

इनकम टैक्स के छापे पर पहली बार बोले धीरज साहू, कहा- बरामद पैसे मेरे फर्म के, कांग्रेस से संबंध नहीं, हिसाब दूंगा

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 15, 2023, 10:31 PM IST

Dhiraj Sahu First Reaction: शुक्रवार को 10वें दिन धीरज साहू के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड खत्म हुई है। इनकम टैक्स की यह रेड झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में साहू और उनके फर्म के ठिकानों पर पड़ा है।

Image

इनकम टैक्स के छापे पर क्या बोले धीरज साहू

Dhiraj Sahu First Reaction: कांग्रेस सांसद धीरज साहू ने इनकम टैक्स के छापों पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बरामद पैसे उनके फर्म के हैं। इसका कांग्रेस पार्टी से कोई संबंध नहीं है। वो सभी पैसे का हिसाब देंगे। बता दें कि आज 10वें दिन इनकम टैक्स की रेड खत्म हुई है, जिसमें 351 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं।

धीरज साहू की प्रतिक्रिया

कांग्रेस सांसद धीरज साहू ने आईटी रेड खत्म होने के बाद कहा- "...आज जो हो रहा है वह मुझे दुखी करता है। मैं स्वीकार कर सकता हूं कि जो पैसा बरामद किया गया है वह मेरी फर्म का है... जो नकदी बरामद की गई है, वह मेरी शराब फर्मों से संबंधित है, यह शराब की बिक्री से हुई कार्रवाई है... इस पैसे का कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है, जैसा कि कहा जा रहा है... सारा पैसा मेरा नहीं है, यह मेरे परिवार और अन्य संबंधित फर्मों का है... IT ने अभी छापा मारा है, मैं हर चीज का हिसाब दूंगा..."

भाजपा के आरोप पर क्या बोले

नकदी के कालाधन होने के भाजपा के आरोप पर धारज साहू ने कहा- ''मैं पहले ही कह चुका हूं कि यह पैसा मेरे परिवार की व्यावसायिक कंपनियों का है...आयकर विभाग का पक्ष आने दीजिए चाहे यह 'काला धन' हो या ' 'सफेद धन'। मैं बिजनेस लाइन में नहीं हूं। इसका जवाब मेरे परिवार के सदस्य देंगे...मुझे नहीं पता कि लोग इसे कैसे देख रहे हैं लेकिन मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इस पैसे का कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें