क्राइम

Dhiraj Sahu IT Raid: 10 दिन बाद खत्म हुई धीरज साहू के यहां इनकम टैक्स की रेड, 3 राज्यों से बरामद हुए 350 करोड़ से ज्यादा कैश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2023, 08:55 PM IST

Dhiraj Sahu IT Raid: ओडिशा में कांग्रेस के एक सांसद के परिवार के स्वामित्व वाली शराब उत्पादन कंपनी और उससे जुड़ी कुछ कंपनियों के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी शुक्रवार तड़के खत्म हो गई। दस दिन तक चली छापेमारी में 351 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं

Image

धीरज साहू के यहां इनकम टैक्स की रेड खत्म

Photo : Twitter

Dhiraj Sahu IT Raid: कांग्रेस सांसद धीरज साहू के यहां जारी इनकम टैक्स की रेड अब खत्म हो गई है। 10 दिनों से जारी यह रेड झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जारी थी। धीरज साहू के साथ-साथ इस मामले में हवाला ऑपरेटरों के यहां भी छापे मार गए हैं।

रिकॉर्ड बरामदगी

ओडिशा में कांग्रेस के एक सांसद के परिवार के स्वामित्व वाली शराब उत्पादन कंपनी और उससे जुड़ी कुछ कंपनियों के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी शुक्रवार तड़के खत्म हो गई। दस दिन तक चली छापेमारी में 351 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। जिसे देश में अब तक किसी छापेमारी में जब्त सबसे अधिक नकदी बताया जा रहा है। ओडिशा और झारखंड के अंतिम बचे दो दल जब्त किए गए “अपराध में इस्तेमाल दस्तावेज” और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से निकाले गए डेटा लेकर सुबह के समय परिसरों से रवाना हो गए।

6 दिसंबर को शुरू हुई थी छापेमारी

बौद्ध डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) और इससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ छह दिसंबर को छापेमारी शुरू हुई थी। उन्होंने बताया कि कर अधिकारियों ने इस दौरान वितरकों, कुछ हवाला संचालकों, कई कंपनियों के अलावा रांची में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के पारिवारिक आवास पर भी छापेमारी की।

30 से 34 ठिकानों पर रेड

जांच टीम ने पूरे अभियान की अंतिम मूल्यांकन रिपोर्ट दिल्ली में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को भेज दी है। सीबीडीटी कर विभाग का प्रशासनिक निकाय है।विभाग ने ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 30-34 परिसरों पर छापेमारी की और इस अभियान के दौरान लगभग तीन किलोग्राम सोने के आभूषण भी जब्त किए गए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article