देश

पाकिस्तान ने लगाई हवाई क्षेत्र पाबंदी, अब लंबी होगी यात्रा, DGCA ने एयरलाइंस को जारी की एडवाइजरी

डीजीसीए ने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध के कारण उड़ानों की अवधि बढ़ने और तकनीकी रुकावटों के मद्देनजर यात्री प्रबंधन संबंधी कदमों को लेकर परामर्श जारी किया है।

Image

हवाई क्षेत्र प्रतिबंध

Photo : PTI

DGCA issues advisory to airlines- नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अवधि बढ़ने के मद्देनजर शनिवार को विमानन कंपनियों को परामर्श जारी किया कि वे यात्रियों के लिए उचित संचार व्यवस्था और उड़ान के दौरान खानपान सेवाएं उपलब्ध कराएं। पाकिस्तान ने भारतीय विमानन कंपनियों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है जिसके परिणामस्वरूप उनकी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, विशेषकर दिल्ली सहित उत्तर भारतीय शहरों से रवाना होने वाली उड़ानों का यात्रा समय बढ़ गया है।

उड़ानों की अवधि बढ़ने और तकनीकी रुकावटों के मद्देनजर एडवाइजरी

डीजीसीए ने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध के कारण उड़ानों की अवधि बढ़ने और तकनीकी रुकावटों के मद्देनजर यात्री प्रबंधन संबंधी कदमों को लेकर परामर्श जारी किया है। यह परामर्श पांच मुख्य क्षेत्रों पर केंद्रित है - उड़ान से पूर्व यात्री संचार, उड़ान के दौरान खानपान एवं आराम, चिकित्सकीय आवश्यकता संबंधी तैयारी और वैकल्पिक हवाई अड्डे, ग्राहक सेवा एवं सहायता तत्परता और अंतर-विभागीय समन्वय। डीजीसीए ने कहा कि हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंधों के बंद होने के कारण विमानन कंपनियों का संचालन प्रभावित हुआ है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी की डेब्यू, दिखाई अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की पहली झलक

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी की डेब्यू, दिखाई अपनी किताब  'Belonging: A Journey of Love' की पहली झलक

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज