देश

Red Fort Blast: खुलासा! पहले लाल किले के अंदर पार्किंग में ब्लास्ट करने का था प्लान, डॉक्टर उमर के पास थे दो फोन!

Red Fort Blast Update: दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट मामले में नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि कि पहले लाल किले के अंदर पार्किंग में ब्लास्ट करने का प्लान था।

Image

डॉक्टर उमर के पास थे दो फोन! (फोटो: canva)

Red Fort Blast Update: दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट मामले में नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक हमले से ठीक पहले डॉक्टर उमर अपने पुलवामा के घर गया था। डॉक्टर उमर के पास दो फोन थे जिसमें से एक फोन उसने अपने भाई को दिया था और कहा था कि अगर उसके बारे में कोई खबर आए तो फोन को फेंक देना। यह फोन डॉक्टर उमर ने अपने भाई जहूर इलाही को 26 से 29 अक्टूबर के बीच में दिया था ।

जब जरूर ने उमर के साथियों की गिरफ्तारी की खबर सुनी तो उसने यह फोन घर के पास के तालाब में फेंक दिया था जिसे बाद में रिकवर किया गया। इसी फोन से उमर का आत्मघाती हमले वाला वीडियो सुरक्षा एजेंसियों को मिला है ।

सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियां की जांच में ये बात सामने आ रही है कि उमर दिल्ली में घूमने के दौरान किसी हैंडलर से बात कर रहा था। ब्लास्ट की सही जगह को लेकर बातचीत हो रही थी और ब्लास्ट के लिए सिंबॉलिक जगह की तलाश की जा रही थी।

'लाल किले की पार्किंग में ही उमर ने बम को असेंबल किया'

आखिर में ब्लास्ट की जगह लाल किला को चुना गया। पहले लाल किले के अंदर पार्किंग में ब्लास्ट करने का प्लान था, लेकिन सोमवार होने के चलते पार्किंग में भीड़ नहीं थी इसलिए वहां ब्लास्ट नहीं किया। सूत्रों की मानें तो लाल किले की पार्किंग में ही उमर उन नबी ने बम को असेंबल किया। बम असेंबल होते ही वो पार्किंग से निकला ब्लास्ट कर दिया।

खुद को आत्मघाती हमलावर बनाना पड़ा तो उसका ये प्लान फेल हो गया

वहीं सूत्रों के मुताबिक आतंकी उमर ने एक वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड करके अपने भाई को छिपाकर रखने के लिए दिया था शायद उमर को ये लगा कि अगर वो दिल्ली आतंकी हमले के बाद किसी तरह बच निकला तो वो अपने इस संदेश को दूसरे मुस्लिम युवाओं को बरगलाने के लिए इस्तेमाल करेगा लेकिन उमर को जब i20 कार में रखे बारूद में धमाका करने के लिए खुद को आत्मघाती हमलावर बनाना पड़ा तो उसका ये प्लान फेल हो गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Abhishek Raj
अभिषेक राजauthor

मैं अभिषेक राज वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हूँ, मैं टाइम्स नाउ नवभारत के लिए national crime इंवेस्टिगेशन और स्पेशल स्टोरी का काम देखता हूं। इससे पहले मैं ZEE न्यूज़ में crime और इन्वेस्टीगेशन विभाग में रिपोर्टर के पद पर तैनात था. मैंने ऑपरेशन मुख्यमंत्री, ऑपरेशन धर्ममंत्रण के स्लीपर सेल, ऑपरेशन किसान आंदोलन जीवी, श्रद्धा मर्डर केस, तुनिषा शर्मा आत्महत्या केस, हिमाचल बाढ़ त्रासदी, एल्विश यादव केस आदि जैसी कई स्टोरीज़ की हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें