अध्यात्म

सूर्य की कृपा से इच्छाओं को पूरा करने का सुनहरा अवसर, आज कर्क संक्रांति पर शुभ मुहूर्त में करें ये 3 अचूक उपाय

Kark Sankranti 2026 Today: आज 16 जुलाई 2026, वार गुरुवार को कर्क संक्रांति है, जिस दिन सूर्य देव और जगत के पालनहार भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। चलिए जानें कर्क संक्रांति के महत्व, शुभ मुहूर्त और इस दिन करने वाले अचूक उपायों के बारे में।

Image

आज कर्क संक्रांति पर करना न भूलें ये अचूक उपाय

Kark Sankranti 2026 Upay: सनातन धर्म के लोगों के लिए कर्क संक्रांति का दिन बेहद खास होता है, जो कि हर साल जुलाई-अगस्त के बीच आता है। जिस दिन सूर्य देव कर्क राशि में गोचर यानी प्रवेश करते हैं, उसी दिन कर्क संक्रांति मनाई जाती है। द्रिक पंचांग के मुताबिक, आज 16 जुलाई 2026 को रात में 11 बजकर 44 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य का कर्क राशि में गोचर होगा, जिसके कारण आज ही कर्क संक्रांति मनाई जा रही है। हालांकि, इससे पहले सूर्य मिथुन राशि में संचार कर रहे थे। वहीं, आज गोचर करने के बाद से सूर्य 17 अगस्त 2026 की सुबह 8 बजकर 3 मिनट तक कर्क राशि में ही रहेंगे।

धार्मिक मान्यता है कि कर्क संक्रांति के दिन सूर्य देव को बहुत ही जल्दी खुश किया जा सकता है, जिसके लिए उनकी पूजा और शास्त्रों में बताए गए अचूक उपाय किए जा सकते हैं। चलिए जानें आज कर्क संक्रांति के दिन के सभी जरूरी शुभ मुहूर्त और सूर्य देव को खुश करने के सटीक उपायों के बारे में।

कर्क संक्रांति यानी आज के शुभ मुहूर्त

शुभ मुहूर्त के नामसमय (Time)
ब्रह्म मुहूर्तसुबह में 04:12 से 04:53
प्रातः सन्ध्यासुबह में 04:32 से 05:34
सूर्योदयसुबह 05:34
अभिजित मुहूर्तदोपहर में 12:00 से 12:55
विजय मुहूर्तदोपहर में 02:45 से 03:40
अमृत कालशाम 06:23 से रात 07:52
गोधूलि मुहूर्तशाम में 07:19 से 07:40
सायाह्न सन्ध्याशाम 07:21 से रात 08:22
निशिता मुहूर्तसुबह में 12:07 से 12:48 (17 जुलाई 2026)

आज कर्क संक्रांति के दिन पुण्य काल का समय

ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट सुजीत जी महाराज ने बताया है कि आज कर्क संक्रांति के पावन दिन दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 21 मिनट तक पुण्य काल रहेगा। मान्यता है कि पुण्य काल काफी पवित्र समय होता है, जिस दौरान पूजा-पाठ, किसी पवित्र नदी में स्नान, पितृ तर्पण, दान और उपाय करने शुभ होते हैं। इस दौरान किए गए कार्यों का फल सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना ज्यादा मिलता है। हालांकि, आज महा पुण्य काल भी रहने वाला है, जो पुण्य काल से अधिक लाभकारी होता है। ज्योतिष गणना का आकलन करें तो आज शाम 05 बजकर 03 मिनट से शाम 07 बजकर 21 मिनट तक महा पुण्य काल रहने वाला है।

कर्क संक्रांति पर सूर्य कृपा पाने के महाउपाय

  • सूर्य देव की विशेष कृपा पाने के लिए आज कर्क संक्रांति के पावन दिन प्रात: काल में उन्हें जल अर्पित करें। इसके लिए एक तांबे का लोटा लें, जिसमें लाल चंदन के साथ-साथ लाल रंग का एक फूल, थोड़े से अक्षत और थोड़े से काले तिल डालें। सूर्य को अर्घ्य देते समय 11 बार 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से न सिर्फ आपको मानसिक शांति मिलेगी, बल्कि आत्मविश्वास में भी वृद्धि जरूर होगी।
  • सूर्य दोष से मुक्ति पाने के लिए आज कर्क संक्रांति के पावन दिन सूर्य की रोशनी में बैठकर 3 बार आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ जरूर करें।
  • जिन लोगों की कुंडली में सूर्य दोष है, वो कर्क संक्रांति के पावन दिन यानी आज अपने घर में सूर्य यंत्र की स्थापना करें। साथ ही आज से रोजाना इस यंत्र की पूजा का संकल्प लें। यदि आप इस संकल्प को पूरा करते हैं तो न सिर्फ आपको सूर्य दोष से मुक्ति मिलेगी, बल्कि इच्छाएं भी धीरे-धीरे पूरी होने लगेंगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में किन राशियों को होगा लाभ और कौन रहेगा परेशान?

कमजोर सूर्य के लक्षण

  • आएदिन पिता से लड़ाई होना।
  • स्वयं कोई भी फैसला न ले पाना।
  • अपने विचारों को व्यक्त न कर पाना।
  • लोगों से बात करने में घबराहट होना।
  • हड्डियों का कमजोर होना।
  • आंखों की रोशनी का कमजोर होना।
  • हर समय पाचन खराब रहना।
  • सुबह जल्दी उठने का मन न करना।
  • हर काम को कल पर टालना।
  • बात-बात पर गुस्सा आना।
  • हर काम का देरी से होना।
डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।
Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article