Aaj Ka Ankfal (16 July 2026) : आज 16 जुलाई 2026 है। 16 का संयुक्त अंक सूर्य और शुक्र के प्रभाव से धन, वैभव, आर्थिक समृद्धि और जीवन में उन्नति का प्रतीक माना जाता है। यह अंक व्यवसाय में सफलता, आध्यात्मिक उन्नति और प्रसिद्धि भी प्रदान करता है। एकल अंक के रूप में यह 07 के समान प्रभाव देता है, जिसके स्वामी केतु हैं। आज 16-07-2026 का भाग्यांक 06 रहेगा, जिसके स्वामी शुक्र हैं। शुक्र सुख, ऐश्वर्य, कला, आकर्षण और भौतिक समृद्धि के कारक माने जाते हैं। अंक 07 के मित्र अंक 05, 06 और 08 हैं। आज गुप्त नवरात्रि का द्वितीय दिवस है। मां बगलामुखी की उपासना करना विशेष फलदायी रहेगा। श्री सूक्त का पाठ करें, सुगंधित इत्र और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें तथा अन्न का दान करें। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 02 और 09 रहेगा। नौकरी और व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। भाग्यांक 06 के प्रभाव से नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यवसाय में भी लाभ के संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज का उपाय गाय को पालक खिलाना है। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। नौकरी में संतोष और प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय में मूलांक 04 और 06 वाले लोगों का सहयोग लाभदायक साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय तिल और चावल का दान करना है। शुभ रंग हरा और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 02 रहेगा। गुरु और शुक्र का सहयोग नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी दिला सकता है। व्यवसाय में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, इसलिए धैर्य के साथ निर्णय लें। स्वास्थ्य के मामले में पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय गुड़ का दान करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 08 रहेगा। टीचिंग, मीडिया और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 04 और 07 वाले लोगों का सहयोग लाभ दिला सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय सात अन्न का दान करना है। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 07 रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 04 और 06 वाले लोगों से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं और लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 08 रहेगा। नौकरी और व्यवसाय दोनों में सफलता मिलने के योग हैं। भाग्यांक 06 और मित्र अंक 08 का सहयोग आपके करियर में प्रगति दिला सकता है। स्वास्थ्य के मामले में शुगर के मरीज विशेष सावधानी रखें। आज का उपाय मूंग और गुड़ का दान करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 08 रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नौकरी में पद परिवर्तन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यवसाय में भी स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में बीपी के मरीज सावधानी रखें। आज का उपाय श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। बुध और शनि का सहयोग व्यवसाय में सफलता दिला सकता है। नौकरी में भी बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय चावल और तिल का दान करना है। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 50% रहेगा।
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 02 और 03 रहेगा। गुरु और मंगल का सहयोग नौकरी और व्यवसाय दोनों में लाभ दिला सकता है। मूलांक 01 और 03 वाले वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रगति के अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना है। शुभ रंग हरा और लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
