Dhamaal 4 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn), रवि किशन (Ravi Kishan) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म धमाल 4 ने रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। फिल्म धमाल 4 एक के बाद एक नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना रही है। अभी हाल में फिल्म धमाल 4 ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करके लोगों को हैरान कर दिया है। अब फिल्म धमाल 4 को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म धमाल 4 ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतना कलेक्शन किया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Dhamaal 4 Box office Day 4: अजय देवगन स्टारर के कलेक्शन में आई भारी गिरावट, देखें आंकड़े
'धमाल 4' की कमाई में आई गिरावट
एक्टर अजय देवगन और अरशद वारसी की फिल्म धमाल 4 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, धमाल 4 (Dhamaal 4) ने रिलीज के छठे दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर करीब 6.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 89.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इससे पहले पांचवें दिन फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दुनियाभर में फिल्म का कुल कलेक्शन 124.36 करोड़ रुपये हो चुका है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म धमाल 4 की कमाई ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Dhamaal 4 Box Office Collection: 100 करोड़ी होने से चंद कदम दूर है अजय देवगन की फिल्म, 5वें दिन किया इतना कलेक्शन
फिल्म में इन स्टार्स ने मचाया धमाल
फिल्म की कमाई में वीकडे के दौरान थोड़ी गिरावट जरूर देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद इसका प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। फैमिली ऑडियंस और बच्चों के बीच फिल्म की अच्छी पकड़ देखने को मिल रही है, जिसका फायदा बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है। फिल्म धमाल 4 में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, रवि किशन, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजली और जावेद जाफरी अहम रोल में हैं।
