क्रिकेट

आज भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच

आज (16 जुलाई, गुरुवार) इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। पहले मैच में जीत दर्ज कर चुकी भारतीय टीम आज ही सीरीज जीतने का प्रयास करेगी। यहां हम जानेंगे भारत-इंग्लैंड दूसरा वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे शुरू होगा।

Image

भारत-इंग्लैंड दूसरा वनडे मैच आज कितने बजे शुरू होगा

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज 2026
  • आज भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच
  • टीम इंडिया सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी

तीन वनडे मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज में आज मेजबान इंग्लैंड क्रिकेट टीम और मेहमान भारतीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मैच (IND vs ENG 2nd ODI) खेला जाएगा। भारत ने सीरीज के पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है। पहले मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवर में ऑल-आउट होने से पहले 258 रन बनाए थे। इसके बाद, 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) की 80 रनों की शानदार पारी और अंत में अक्षर पटेल (नाबाद 57 रन) और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 52) के बीच जोरदार साझेदारी के दम पर 45.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

भारत-इंग्लैंड के वनडे क्रिकेट में मौजूदा आंकड़ेः अगर 50 ओवर फॉर्मेट में अब भारत और इंग्लैंड के आमने-सामने के आंकड़ों की बात करें तो अब तक इन दोनों टीमों के बीच 111 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 62 वनडे मुकाबले में जीत हासिल की है, जिसमें इस सीरीज का पहला वनडे मैच भी शामिल है। वहीं, इंग्लैंड ने भारत को 44 मैचों में हराया है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 मैच टाई रहे और तीन मुकाबले बेनतीजा रहे।

भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है तो इंग्लैंड के मैदानों पर आंकड़े कैसे रहे हैं, ये भी जान लेते हैं। इंग्लैंड में टीम इंडिया और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अब तक 46 वनडे हुए हैं। इसमें 23 मुकाबले में इंग्लैंड जीता है। वहीं, 19 मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम ने मेजबान टीम हराने में सफलता हासिल की है।

इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक कब और कहां खेला जाएगा? (When And Where India vs England 2nd ODI Match Will Be Played)

किसका मैच कहां होगा मुकाबला भारत में मैच का टाइम
इंग्लैंड बनाम भारत दूसरा वनडे मैचकार्डिफ (सोफिया गार्डन्स)शाम 5:30 बजे से शुरू

कैसा रहेगा कार्डिफ का मौसम, किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें?

भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे मैच का आयोजन कार्डिफ में होना है। गुरुवार को कार्डिफ में मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप खिली रहने का अनुमान है। यहां उमस जरूर होगी। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं। इस मैच में एक बार फिर फैंस की नजरें भारतीय टीम के दो सबसे अनुभवी खिलाड़ियों विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर टिकी रहेंगी जो पिछले मुकाबले में फ्लॉप रहे थे। वहीं, कप्तान शुभमन गिल और टीम इंडिया के ऑलराउंडर्स अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर से यहां भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इंग्लैंड के लिए अहम कड़ी जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer), जोस बटलर (Jos Buttler), लियाम डॉसन (Liam Dawson) और बेन डकट (Ben Duckett) होंगे।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article