देश

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, फोरेंसिक टीम भी साथ

पुलिस टीम सीएम केजरीवाल के कर्मचारियों से पूछताछ कर सकती है, जो मारपीट की घटना के समय वहां उपस्थित थे। साथ ही वहां मौजूद गार्ड्स से भी दिल्ली पुलिस की टीम पूछताछ कर सकती है।

Image

केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में जांच के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौजूद है। सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि चार सदस्यीय पुलिस टीम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर) अंजिता चेप्याला कर रही हैं और इसमें पांच फोरेंसिक वैज्ञानिक भी शामिल हैं।

केजरीवाल के स्टाफ से होगी पूछताछ

मिली जानकारी के अनुसार यहां पर पुलिस टीम सीएम केजरीवाल के कर्मचारियों से पूछताछ कर सकती है, जो मारपीट की घटना के समय वहां उपस्थित थे। साथ ही वहां मौजूद गार्ड्स से भी दिल्ली पुलिस की टीम पूछताछ कर सकती है। वहीं फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर वहां से सबूत जमा करने की कोशिश कर सकती है।

आप ने छोड़ा मालीवाल का साथ!

स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में अब उनकी अपनी ही पार्टी आप ने साथ छोड़ दिया है। पहले आप सांसद संजय सिंह ने खुद प्रेस कांफ्रेंस करके दुर्व्यवहार की बात स्वीकार की थी, अब इस घटना के एक वीडियो सामने आने पर मालीवाल पर सवाल खड़ा किए जा रहे हैं। इस वीडियो के आने के बाद आप, स्वाति मालीवाल के खिलाफ दिख रही है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने एक ट्वीट भी किया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article