देश

IND Vs PAK मैच के खिलाफ 'सिंदूर प्रदर्शन' होगा या नहीं? उद्धव की शिवसेना को दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब

India Vs Pakistan Match: दिल्ली पुलिस ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को भारत-पाकिस्तान एशिया कप क्रिकेट मैच के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति देने से रविवार को इनकार कर दिया। दिल्ली में शिवसेना (UBT) के प्रमुख मंगत राम मुंडे ने कहा, “हम कानून का सम्मान करते हैं, लेकिन अपनी बात लोकतांत्रिक तरीकों से उठाना जारी रखेंगे।”

Image

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)

India Vs Pakistan Match: दिल्ली पुलिस ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को भारत-पाकिस्तान एशिया कप क्रिकेट मैच के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति देने से रविवार को इनकार कर दिया। पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान रविवार को दुबई में आमने-सामने होंगे। यह दोनों देशों के बीच मई में हुए सैन्य टकराव के बाद पहला मुकाबला होगा।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्रों में आतंकी ढांचे पर हमले किए थे। कई विपक्षी दलों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए इस मैच को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और सीमा पर शहीद हुए भारतीय जवानों का अपमान बताया है।

क्यों नहीं मिली अनुमति

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पूरे महाराष्ट्र में ‘सिंदूर’ प्रदर्शन की घोषणा की है। दिल्ली में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति के लिए प्रस्तावित धरने से एक दिन पहले 13 सितंबर को आवेदन प्राप्त हुआ था। अधिकारी ने कहा, “मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार, आवेदन कार्यक्रम की तारीख से कम से कम 10 दिन पहले जमा करना अनिवार्य है। चूंकि यह शर्त पूरी नहीं की गई, इसलिए अनुरोध स्वीकार नहीं किया जा सका।”

शिवसेना (UBT) ने जताई नाराजगी

शिवसेना (UBT) नेताओं ने इस फैसले पर निराशा जताई, लेकिन मुद्दा शांतिपूर्वक उठाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दिल्ली में शिवसेना (UBT) के प्रमुख मंगत राम मुंडे ने कहा, “हम कानून का सम्मान करते हैं, लेकिन अपनी बात लोकतांत्रिक तरीकों से उठाना जारी रखेंगे।”

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article