मुंबई

'बुर्का पहनकर चुपचाप IND Vs PAK मैच देखने जाएंगे आदित्य ठाकरे', नितेश राणे ने कसा तंज

India Vs Pakistan: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने शनिवार को शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि वह भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मुकाबले में चुपचाप बुर्का पहनकर जाएंगे। इस दौरान नितेश राणे ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भी निशाने पर लिया और उनकी पार्टी के एक सांसद की रैली का मसला उठाया।

Image

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे (फोटो साभार: @AUThackeray)

Photo : Twitter

India Vs Pakistan: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने शनिवार को शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि वह भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मुकाबले में चुपचाप बुर्का पहनकर जाएंगे। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 मैच 14 सितंबर को दुबई में होने वाला है जिसको लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है।

नितेश राणे ने क्या कुछ कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, नितेश राणे ने कहा, ''आदित्य ठाकरे बुर्का पहनकर चुपचाप मैच देखने जाएंगे। उनकी आवाज भी इसमें उनकी मदद करेगी। बुर्का पहनने के बाद, अगर वह (आदित्य ठाकरे) किसी महिला की आवाज में बोलेंगे तो लोग उन पर भरोसा कर लेंगे... कोई नहीं पहचान पाएगा कि वह आदित्य ठाकरे हैं...''

उद्धव ठाकरे पर भी बरसे राणे

इस दौरान, नितेश राणे ने पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब उनके एक सांसद ने एक रैली में कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थक नारेबाजी की तब वह चुप रहे। नीतेश राणे ने कहा, ''क्या सामना या उद्धव ठाकरे को भारत-पाकिस्तान मैच पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार है? उद्धव ठाकरे के एक सांसद की रैली के दौरान 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए गए, हरे झंडे लहराए गए, हरा गुलाल उड़ाया गया और 'सर तन से जुदा' जैसी नारेबाजी हुई तब उन्होंने पाकिस्तान के प्रति अपना गुस्सा क्यों नहीं जताया?''

उद्धव ठाकरे ने मैच को लेकर उठाए सवाल

इससे पहले, उद्धव ठाकरे ने कहा कि एशिया कप में दोनों देशों के बीच रविवार को होने वाले मैच का बहिष्कार करके दुनिया को आतंकवाद पर भारत के रुख से अवगत कराने का एक अवसर है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार यह घोषणा करने जा रही है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' रोक दिया गया है। उन्होंने देशभक्तों से अपील की कि वे क्रिकेट मैच नहीं देखें, क्योंकि पहलगाम आतंकवादी हमले के घाव अब भी ताजा हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article