देश

आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, राहुल-प्रियंका सहित कई नेताओं पर FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। राहुल-प्रियंका सहित तमाम सांसद, कार्यकर्ता आकाशवाणी भवन में जबरन घुस गए थे इस मामले में दिल्ली पुलिस को बीती राज शिकायत मिली थी जिस पर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है।

Image

6 सितंबर को हुआ इंडिया गठबंधन का मार्च।

Photo : PTI

India alliance: इंडिया गठबंधन के मार्च के दौरान मंगलवार आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया। राहुल-प्रियंका सहित तमाम सांसद, कार्यकर्ता आकाशवाणी भवन में जबरन घुस गए थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस को बीती राज शिकायत मिली थी जिस पर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है।

हिरासत में लिए गए लोगों में लगभग 50 सांसद शामिल

राष्ट्रीय राजधानी में निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर मार्च करने से रोके जाने के बाद आकाशवाणी भवन परिसर के भीतर आठ घंटे से अधिक समय तक चले धरने के बाद मंगलवार रात दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा समेत लगभग 250 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में लगभग 50 सांसद शामिल थे। हिरासत में लिए गए लोगों को किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइंस ले जाया जा रहा है। जैसे ही प्रदर्शनकारी सांसदों से आकाशवाणी परिसर को खाली कराया गया, पुलिस ने के. सी. वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, के. सुरेश, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और इमरान प्रतापगढ़ी सहित कांग्रेस सांसदों और नेताओं के साथ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जबरन हटा दिया।

करीब 8 घंटे तक दिया धरना

इससे पहले निर्वाचन आयोग कार्यालय की ओर मार्च करने से रोके जाने के बाद गांधी संसद मार्ग स्थित आकाशवाणी परिसर में दाखिल हुए और वहीं धरने पर बैठ गए। विपक्षी सांसद निर्वाचन आयोग के कामकाज और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट के मद्देनजर "वोट चोरी" को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। गांधी ने करीब आठ घंटे तक आकाशवाणी परिसर में धरना दिया।

आकाशवाणी भवन में तेजी से दाखिल हुए

दोपहर के समय यह लगने लगा था कि विपक्ष का मार्च और धरना खत्म हो गया है, लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के एक कदम ने वहां की पूरी तस्वीर ही बदल दी। प्रियंका गांधी पुलिस द्वारा वहां लगाई गई एक बस के अंदर बैठ गई थीं, लेकिन अपने भाई राहुल गांधी से बातचीत के बाद वह नीचे उतर गईं। कुछ देर ही में कांग्रेस के ये दोनों नेता अपराह्न करीब 12.20 बजे संसद मार्ग की तरफ खुलने वाले आकाशवाणी भवन के स्वागत कक्ष वाले प्रवेश द्वार की ओर तेजी से बढ़े और अंदर दाखिल हो गए। उनके इस कदम से कई विपक्षी सांसद, यहां तक कि उनकी अपनी पार्टी के कुछ नेता भी हैरान रह गए।

Mohit Om
मोहित ओमauthor

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैनी निगाह रखता हूँ।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा नेवी जवान, दे दिए गोपनीय रक्षा डेटा, हुआ अरेस्ट, रडार पर 13 और

पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा नेवी जवान, दे दिए गोपनीय रक्षा डेटा, हुआ अरेस्ट, रडार पर 13 और

आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, राहुल-प्रियंका सहित कई नेताओं पर FIR दर्ज

आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, राहुल-प्रियंका सहित कई नेताओं पर FIR दर्ज

आज की ताजा खबर, 7 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: यूपी पंचायत चुनाव पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, OBC आरक्षण और चुनाव की टाइमलाइन पर टिकी नजर...नोएडा में छह लोगों ने आत्महत्या की, नौ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विपक्ष के विरोध के बीच CEC ज्ञानेश कुमार का छ्त्तीसगढ़ दौरा रद्द, क्या वजह आई सामने?

विपक्ष के विरोध के बीच CEC ज्ञानेश कुमार का छ्त्तीसगढ़ दौरा रद्द, क्या वजह आई सामने?

Delhi News: नगालैंड की युवती को मर्सिडीज में खींचने की कोशिश, चाणक्यपुरी के 5 स्टार होटल में बदसलूकी, 3 गिरफ्तार

Delhi News: नगालैंड की युवती को मर्सिडीज में खींचने की कोशिश, चाणक्यपुरी के 5 स्टार होटल में बदसलूकी, 3 गिरफ्तार