देश

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम होगा सुहावना, IMD का अनुमान-अगले तीन दिनों में हो सकती है बारिश

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 16, 2023, 07:17 AM IST

Delhi-NCR Weather today : मौसम के बारे में अनुमान जताने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी कहा है कि 16 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ जोर पकड़ेगा। यही नहीं स्काईमेट ने दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में 18 और 19 मार्च को ओले पड़ने का भी अनुमान जताया है।

Image

अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने का अनुमान।

Photo : PTI

Delhi-NCR Weather Update : गत फरवरी और अब तक के मार्च महीने में दिल्ली एवं एनसीआर के लोगों को चटख धूप एवं गर्मी का सामना करना पड़ा है लेकिन अब आने वाले दिनों में उन्हें इससे राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 20 मार्च तक दिल्ली एवं एनसीआर में रुक-रुक बारिश हो सकती है। इससे तापमान में कमी आएगी और मौसम सुहावना होगा। बदलते मौसम का संकेत बुधवार को मिल गया। दिल्ली के आसमान में बुधवार को आंशिक बादल छाए रहे। IMD ने 17 मार्च से 20 मार्च तक बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ पकड़ेगा जोर

मौसम के करवट लेने के बारे में आईएमडी ने कहा है कि ऐसा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से होगा। अपने बुलेटिन में आईएमडी ने अनुमान जताया है कि पश्चिमी विक्षोभ 16 मार्च से जोर पकड़ेगा और इसका असर पूरे देश में देखने को मिलेगा। शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

कुछ इलाकों में पड़ सकते हैं ओले

मौसम के बारे में अनुमान जताने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी कहा है कि 16 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ जोर पकड़ेगा। यही नहीं स्काईमेट ने दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में 18 और 19 मार्च को ओले पड़ने का भी अनुमान जताया है।

फरवरी में गर्मी का रिकॉर्ड टूटा

फरवरी और मार्च में इस बार सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ रही है। गत 26 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी ने बीते 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फरवरी के मौसम ने लोगों को अप्रैल की गर्मी का अहसास करा दिया। फरवरी और मार्च के महीने में गर्मी के इस तेवर के पीछे प्री-मानसून की बारिश में कमी होना बताया गया है। हर साल जनवरी और फरवरी में बारिश होती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article