लाइफस्टाइल

हर महीने के आखिरी दिन पर खुद को दें सिर्फ 30 मिनट, ये 5 काम बदल देंगे आपकी पूरी रूटीन, आज से ही करें ट्राय

महीने का आखिरी दिन सिर्फ कैलेंडर बदलने का मौका नहीं है। इस दिन मात्र 30 मिनट खुद के लिए निकालकर पैसों, घर, मोबाइल, सेहत और प्रायोरिटीज को व्यवस्थित करें। छोटा सा मंथली एनालिसिस रूटीन को बेहतर कर सकता है।

Image

हर महीने के आखिरी दिन करें ये 5 काम

30 September Month End Checklist: महीना खत्म होते-होते हम अक्सर यही सोचते हैं कि समय पता ही नहीं चला। कुछ काम पूरे हुए, कुछ अगले महीने पर चले गए, पैसे कहां खर्च हुए इसका ठीक से हिसाब नहीं रहा और अपनी सेहत या आराम के लिए समय निकालना भी मुश्किल लगा। लेकिन महीने के आखिरी दिन सिर्फ अगले महीने का कैलेंडर देखने के बजाय अगर आप 30 मिनट खुद को दे दें, तो चीजें थोड़ी व्यवस्थित हो सकती हैं।

    इसे कोई कठिन नियम या लंबी प्लानिंग समझने की जरूरत नहीं है। बस आधा घंटा बैठकर पीछे मुड़कर देखना है कि इस महीने क्या अच्छा रहा, क्या बेवजह समय या पैसा गया और अगले महीने क्या थोड़ा बेहतर किया जा सकता है। नियमित मंथली एनालिसिस में खर्च, आने वाले बिल और बचत जैसी चीजों पर नजर डाल सकते हैं। आज 30 सितंबर महीने के आखिरी दिन से ही आप इस छोटे से काम की शुरुआत कर सकते हैं।

    1. पैसों का हिसाब देखें

    महीने के आखिर में बैंक ऐप खोलकर बस बैलेंस देख लेना काफी नहीं है। दो मिनट निकालकर देखिए कि पैसा आखिर गया कहां। किराया, किराना, बाहर का खाना, खरीदारी, यात्रा, ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन और दूसरे खर्चों पर एक नजर डालें। कोई ऐसा खर्च दिख रहा है जिसे अगले महीने कम किया जा सकता है, तो कोशिश करें की उसे कम करें।

    2. मोबाइल क्लीनिंग

    फोन हमारी जिंदगी का इतना बड़ा हिस्सा बन गया है कि उसमें भी महीने भर की गंदगी जमा हो जाती है। बेकार स्क्रीनशॉट, पुराने डाउनलोड, अनयुज्ड ऐप। इस 30 मिनट के दौरान पांच मिनट सिर्फ फोन को दें। गैरजरूरी फोटो हटाएं, इस्तेमाल न होने वाले ऐप देखें। यह छोटा डिजिटल रीसेट अगले महीने की शुरुआत को थोड़ा हल्का महसूस करा सकता है।

    3. ऑर्गनाइज करें

    महीने के अंत में जो चीज पिछले पूरे महीने इस्तेमाल नहीं हुई, उसे देखकर तय करें कि वह सच में जरूरी है या बस जगह घेर रही है। ऐसे आपका सामान हमेशा ही ऑर्गनाइज रहेगा।

    4. हेल्थ चेकअप

    यहां कोई कठिन फिटनेस लक्ष्य बनाने की जरूरत नहीं। हर मंथ एंड पर खुद से तीन सवाल पूछें.. क्या मेरी नींद ठीक रही? क्या मेरी फिजिकल एक्टिविटी ठीक है? क्या मैं खाना सही से खा रहा/रही हूं।

    अगर जवाब उम्मीद के मुताबिक नहीं है तो खुद को डांटने के बजाय अगले महीने के लिए सिर्फ एक बदलाव चुनें। मसलन, रोज 20 मिनट चलना, रात को थोड़ा पहले सोना या सप्ताह में कुछ दिन घर का खाना खाना।

    5. अगले महीने के लिए सिर्फ 3 जरूरी काम लिखें

    अगले महीने के लिए बस तीन चीजें लिखिए जिन्हें आप सच में पूरा करना चाहते हैं। एक काम पैसों से जुड़ा हो सकता है, दूसरा निजी जिंदगी या घर से और तीसरा आपकी सेहत, सीखने या किसी पसंद के काम से।

    हर महीने के आखिरी दिन पर आप ऐसे ऑर्गनाइज करेंगे, तो अगला महीना बेहतरीन और सकारात्मक नोट पर शुरु होगा।

    Avni Bagrola
    अवनी बागरोलाauthor

    अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article