एजुकेशन

IBPS Clerk PET Admit Card 2026: आईबीपीएस क्लर्क पीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, आसान स्टेप में करें डाउनलोड

IBPS Clerk PET Admit Card 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन द्वारा क्लर्क भर्ती के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं, जिसे उम्मीदवार आसान स्टेप फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

IBPS Clerk PET Admit Card 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

IBPS Clerk PET Admit Card 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET) के एडमिट कार्ड आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिए हैं। बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण चरण है। पीईटी ट्रेनिंग मुख्य रूप से आरक्षित वर्गों और पात्र उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न, समय प्रबंधन और प्रश्नों की शैली से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। जिन उम्मीदवारों ने इस ट्रेनिंग के लिए आवेदन किया है, वे अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके अपनी परीक्षा और ट्रेनिंग संबंधी जानकारियों की जांच कर सकते हैं।

कब है पीईटी परीक्षा?

आईबीपीएस द्वारा प्री-एग्जाम ट्रेनिंग यानी पीईटी परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा 11,403 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आईबीपीएस क्लर्क पीईटी क्या है?

प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET) का आयोजन आईबीपीएस द्वारा एससी, एसटी और अन्य पात्र श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT) के माहौल से परिचित कराया और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है। ध्यान दें कि पीईटी के अंक मुख्य चयन प्रक्रिया या मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाते हैं, यह केवल एक मार्गदर्शन सत्र होता है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया

स्टेप 1 - सबसे पहले आईबीपीएस के आधिकारिक पोर्टल ibps.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर 'Download PET Call Letter for IBPS Clerk 2026' वाले लिंक का चयन करें।

स्टेप 3 - नए खुले पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड (या जन्म तिथि) सावधानीपूर्वक भरें।

स्टेप 4 - स्क्रीन पर दिखाई दे रहा सुरक्षा कोड (Captcha) दर्ज करें और 'Login' बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसमें दी गई सभी जानकारियों की जांच करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर जाते समय ध्यान रखने योग्य बातें

- पीईटी केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) की मूल प्रति अवश्य ले जाएं।

- हॉल टिकट पर अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता और ट्रेनिंग का समय ध्यान से जांच लें। किसी भी प्रकार की गलती की स्थिति में तुरंत संस्थान से संपर्क करें।

- ट्रेनिंग सेंटर पर रिपोर्टिंग टाइम से 15-20 मिनट पहले पहुंचने का प्रयास करें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article