देश

जम्मू कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, कोराग में मुठभेड़ में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर मूसा

इलाके में सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। सेना ने आतंकवादी की पहचान उजागर नहीं की है लेकिन आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि मारे गए आतंकवादी का नाम मूसा है जो कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा का टॉप कमांडर है।

Image

कश्मीर में मुठभेड़ में मारा गया आतंकवादी। -प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : PTI

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मरी के युसमर्ग में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। एक संयुक्त अभियान में सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने कोराग इलाके में मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया। इस इलाके में आतंकवादी के छिपे होने के बारे में सुरक्षाबलों को सटीक सूचना मिली थी। सेना ने अपनी तरफ से जारी एक बयान में कहा कि इलाके में संदिग्ध गतिविधि दिखने पर सुरक्षाबलों ने उन्हें चुनौती दी। इसके बाद आतंकवादियों ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी।

लश्कर का टॉप कमांडर था मूसा

सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया। इलाके में सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। सेना ने आतंकवादी की पहचान उजागर नहीं की है लेकिन आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि मारे गए आतंकवादी का नाम मूसा है जो कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा का टॉप कमांडर है।

कश्मीर स्थित चिनार कोर ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’’विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्रीनगर सीआरपीएफ द्वारा कोराग, यूसमर्ग के सामान्य क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया।" पोस्ट में कहा गया, "सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें एक आतंकवादी को मार गिराया गया। अभियान जारी है।"

सेना की तरफ से आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी

सूत्रों का कहना है कि मूसा की गिनती लश्कर के बड़े आतंकवादियों में होती थी। इसका दूसरा साथा यासिर बीते चार सितंबर को इसी इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। हालाकि, सेना की तरफ से मूसा के बारे में आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया

अधिकारियों ने कहा कि मूसा का मारा जाना जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की खबरों के बाद मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी, पुंछ और कठुआ ज़िलों में लगभग एक दर्जन जगहों पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। इन तीनों जिलों के दूर-दराज़ और जंगली इलाकों में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, CRPF और BSF मिलकर तलाशी अभियान चला रहे हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article