अध्यात्म

Daily Horoscope : सितंबर के अंतिम दिन चलेगा इन 5 राशियों का सिक्का, पढ़ें आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 30 September 2026 : 30 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। इन राशियों में आपकी भी राशि है या नहीं? यह आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं।

Image

30 सितंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 30 September 2026 : 30 सितंबर 2026, बुधवार को चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे और दोपहर 1:16 बजे के बाद वृष राशि में प्रवेश करेंगे। वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं। शनि गुरु की राशि मीन में और गुरु चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर कर रहे हैं। राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में हैं। बुध और शुक्र तुला राशि में स्थित हैं। ग्रहों की यह स्थिति जॉब, बिजनेस, करियर, शिक्षा और लव लाइफ के मामले में अलग-अलग राशियों पर असर डालेगी।

पितृ पक्ष चल रहा है, ऐसे में पितरों का श्राद्ध और उपासना करना शुभ रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा और श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। ब्रह्म मुहूर्त में उठकर उगते सूर्य को प्रणाम करें और सूर्य नारायण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें। पितृ पक्ष में गायत्री मंत्र का जप भी करें। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ सूर्य उपासना के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। बुधवार को दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे के बीच उड़द और तिल का दान करें। गाय को पालक खिलाएं तथा श्वान और कौए को भोजन दें।

मेष राशि (30 सितंबर 2026 का राशिफल)

दोपहर 1:16 बजे के बाद चंद्रमा दूसरे भाव में और गुरु चौथे भाव में गोचर करेंगे। बुध सप्तम भाव में तथा शनि बारहवें भाव में शुभ फल दे रहे हैं। बिजनेस में किसी नए प्रोजेक्ट की प्राप्ति को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। परिस्थितियां अपने समय के अनुसार बेहतर होंगी। छात्रों के लिए करियर में सफलता के योग हैं और नई रिस्पॉन्सिबिलिटी लाभ दे सकती है। ज्यादा इमोशनल होने से बचें। तुला राशि में शुक्र सप्तम भाव में रहकर लव लाइफ को बेहतर बनाएंगे। शिक्षा और करियर में सफलता के लिए छात्रों को मेहनत जारी रखनी होगी।

आज का उपाय: भैरव जी की उपासना करें। मूंग और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

शुभ अंक: 02 और 03

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि (30 सितंबर 2026 का राशिफल)

दोपहर 1:16 बजे के बाद चंद्रमा आपकी राशि में रहेंगे और करीब सवा दो दिन तक यहीं गोचर करेंगे। शनि एकादश भाव और गुरु तीसरे भाव में हैं। शुक्र और बुध छठे भाव में तथा सूर्य पंचम भाव में हैं। बैंकिंग और आईटी जॉब से जुड़े लोगों के लिए प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं। बिजनेस में ज्यादा भागदौड़ करने से बचें और अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें। किसी नजदीकी रिश्तेदार से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ाएगा। जॉब चेंज की कोशिश कर रहे लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है।

आज का उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

शुभ अंक: 02 और 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि (30 सितंबर 2026 का राशिफल)

दोपहर 1:16 बजे के बाद चंद्रमा द्वादश भाव में रहकर शुभ प्रभाव देंगे। चतुर्थ भाव में सूर्य घर-परिवार में सुख बढ़ाएंगे। बुध और शुक्र पंचम भाव में रहकर छात्रों को सफलता दिला सकते हैं। शनि दशम भाव में रहकर कर्म क्षेत्र को मजबूत कर रहे हैं। छात्रों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। करियर में अपने परफॉर्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ स्टडी प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। जॉब को लेकर भी खुशी मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशनल होने से बचें।

आज का उपाय: उड़द का दान करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

शुभ अंक: 03 और 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि (30 सितंबर 2026 का राशिफल)

दोपहर 1:16 बजे के बाद चंद्रमा एकादश भाव में और गुरु आपकी राशि में गोचर करेंगे। चतुर्थ भाव में शुक्र और बुध का गोचर महत्वपूर्ण रहेगा। जॉब परिवर्तन के लिए लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों में अब सफलता मिल सकती है। मीन राशि में शनि धन से जुड़े मामलों में सहयोग देंगे। परिवार की उन्नति को लेकर बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाना होगा। लव लाइफ में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखें।

आज का उपाय: भैरव उपासना करें और उड़द व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

शुभ अंक: 05 और 07

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि (30 सितंबर 2026 का राशिफल)

राशि स्वामी सूर्य दूसरे भाव में तथा बुध-शुक्र तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। शनि अष्टम भाव में रहकर स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में राहत दे सकते हैं। दोपहर 1:16 बजे के बाद चंद्रमा दशम भाव में रहेंगे। गुरु के सहयोग से सफलता मिलनी शुरू होगी। जॉब में विवाद की स्थिति दूर हो सकती है। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ कहीं टूर पर जाने का विचार बन सकता है। बिजनेस में शुभ मुहूर्त का सही उपयोग करें और सही दिशा में काम करें।

आज का उपाय: सात अन्न और तिल का दान करें। भगवान विष्णु की उपासना करें।

शुभ रंग: सफेद और पीला

शुभ अंक: 04 और 07

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि (30 सितंबर 2026 का राशिफल)

दोपहर 1:16 बजे के बाद चंद्रमा नवम भाव में गोचर करेंगे। जॉब में बड़ी सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शनि सप्तम भाव में रहकर बिजनेस में शुभ फल दे रहे हैं। जॉब में अपनी जिम्मेदारी को आप अच्छी तरह निभाएंगे। बुध दूसरे भाव में और सूर्य भी धन से जुड़े मामलों पर प्रभाव डाल रहे हैं। आपकी बातचीत का प्रभाव दूसरों पर पड़ेगा। धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा और करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दान-पुण्य करना भी शुभ रहेगा।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा और आसमानी

शुभ अंक: 01 और 02

भाग्य प्रतिशत: 80%

तुला राशि (30 सितंबर 2026 का राशिफल)

दोपहर 1:16 बजे के बाद चंद्रमा अष्टम भाव में और गुरु दशम भाव में गोचर करेंगे। शुक्र और बुध आपकी राशि में हैं तथा शनि छठे भाव में रहेंगे। बिजनेस और जॉब में कुछ नए प्रोजेक्ट लाभ दे सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर राहत रहेगी। आज धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। यात्रा सुखद और आकर्षक रहेगी। परिवार के साथ यात्रा करने से मन रोमांच और तनाव से मुक्त रहेगा। बहुत ज्यादा यात्रा करने से बचें।

आज का उपाय: फलों का दान करें। श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग: नीला और आसमानी

शुभ अंक: 04 और 07

भाग्य प्रतिशत: 80%

वृश्चिक राशि (30 सितंबर 2026 का राशिफल)

पंचम भाव में शनि छात्रों के लिए लाभकारी रहेंगे। कर्क राशि में मंगल और गुरु भाग्योदय के संकेत दे रहे हैं। एकादश भाव में सूर्य बिजनेस में वृद्धि करा सकते हैं। द्वादश भाव में शुक्र आर्थिक उन्नति के अवसर दे सकते हैं। चंद्रमा भी जॉब और बिजनेस में वृद्धि के संकेत दे रहे हैं। आज उपलब्धियों और खुशियों से भरा दिन रह सकता है। करियर को लेकर मन में चली आ रही चिंताओं का समाधान मिलेगा। कोई नई बिजनेस डील सफल हो सकती है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। जॉब और बिजनेस में नई प्लानिंग कर सकते हैं।

आज का उपाय: भगवान गणेश की उपासना करें। माता-पिता का आशीर्वाद लें। मूंग और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला

शुभ अंक: 05 और 08

भाग्य प्रतिशत: 60%

धनु राशि (30 सितंबर 2026 का राशिफल)

राशि स्वामी गुरु अष्टम भाव में हैं, जिससे दिन थोड़ा मिश्रित रह सकता है। शनि चतुर्थ भाव में शुभ प्रभाव दे रहे हैं। कन्या राशि में सूर्य और तुला राशि में बुध भाग्य भाव को मजबूत कर रहे हैं। शुक्र एकादश भाव में रहकर जॉब, बिजनेस और करियर में लाभ दिला सकते हैं। रुके हुए धन का आगमन हो सकता है। दोपहर 1:16 बजे के बाद चंद्रमा छठे भाव में रहेंगे, जिससे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। बेवजह की बहस से बचें। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रह सकती है और आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। बिजनेस ठीक रहेगा और लव लाइफ को लेकर खुशी मिलेगी।

आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें। तिल और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

शुभ अंक: 04 और 06

भाग्य प्रतिशत: 85%

मकर राशि (30 सितंबर 2026 का राशिफल)

जॉब में पहले की तुलना में बेहतर स्थिति बनेगी। दोपहर 1:16 बजे के बाद चंद्रमा पंचम भाव में शुभ रहेंगे। गुरु सप्तम और शनि तीसरे भाव में गोचर करेंगे। आप धार्मिक विचारों वाले व्यक्ति हैं और आज धार्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ सकता है। कन्या राशि का सूर्य और तुला राशि का शुक्र किसी नए काम के जरिए बिजनेस को सही दिशा दे सकते हैं। मन या अंतरात्मा जिस काम को करने से रोक रही हो, उसमें जल्दबाजी न करें। जॉब चेंज का विचार आ सकता है। लव लाइफ में समय की कमी परेशानी का कारण बन सकती है।

आज का उपाय: भगवान शंकर की उपासना करें और उन्हें तुलसी दल अर्पित करें। उड़द और तिल का दान करें।

शुभ रंग: नीला और सफेद

शुभ अंक: 01 और 02

भाग्य प्रतिशत: 70%

कुंभ राशि (30 सितंबर 2026 का राशिफल)

दूसरे भाव में शनि आय के नए स्रोत दे सकते हैं। मंगल कर्क राशि में शुभ प्रभाव दे रहे हैं। शुक्र और बुध नवम भाव में हैं तथा दोपहर 1:16 बजे के बाद चंद्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे। जॉब में तनाव और काम की अधिकता से परेशानी हो सकती है। बिजनेस में नया प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने में सफलता मिलेगी। वृष राशि के मित्र आपकी मदद कर सकते हैं। तुला राशि में शुक्र लव लाइफ में सफलता दिला सकते हैं। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। पिता का आशीर्वाद लेना आपके लिए शुभ रहेगा।

आज का उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर जाएं और अन्न दान करें। धार्मिक पुस्तकों का दान भी शुभ रहेगा। पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: हरा और बैंगनी

शुभ अंक: 05 और 06

भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि (30 सितंबर 2026 का राशिफल)

सूर्य सप्तम भाव में शुभ प्रभाव दे रहे हैं। मंगल और राशि स्वामी गुरु पंचम भाव में रहकर छात्रों के करियर में उत्थान के संकेत दे रहे हैं। शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस को लेकर खुशी मिलेगी और जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने में सफलता मिलेगी। तुला राशि में शुक्र का गोचर आर्थिक मामलों में सहयोग करेगा। अष्टम भाव का शुक्र स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में राहत दे सकता है। दोपहर 1:16 बजे के बाद चंद्रमा तीसरे भाव में गोचर करेंगे, जो आय प्राप्ति के लिए अनुकूल स्थिति बना सकते हैं।

आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

शुभ अंक: 01 और 02

भाग्य प्रतिशत: 70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article