देश

Earthquake: उत्तराखंड से दिल्ली-NCR तक कांपी धरती, 4.9 रही तीव्रता, चमोली रहा केंद्र

उत्तराखंड में मंगलवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसका असर दिल्ली-NCR तक नजर आया। पहाड़ी राज्य के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई इलाकों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। अचानक धरती हिलने से कई जगह लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।

Image

भूकंप

उत्तराखंड से लेकर दिल्ली एनसीआर तक उत्तर भारत के कई राज्यों में सोमवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इस बारे में जानकारी दी। भूकंप के कारण फिलहाल किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। वहीं, पहाड़ी राज्य के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई इलाकों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। अचानक धरती हिलने से कई जगह लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चमोली जिले में जमीन से करीब 13 किलोमीटर नीचे बताया गया है।

रात 10:24 बजे महसूस हुए झटके

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10:24 बजे उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। कुमाऊं क्षेत्र में बागेश्वर, भीमताल, पिथौरागढ़, चंपावत, हल्द्वानी और खटीमा में लोगों ने कंपन महसूस किया। वहीं गढ़वाल क्षेत्र में रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, गोपेश्वर, चमोली और बदरीनाथ में भी धरती हिलने की खबर सामने आई।

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूकंप का प्रभाव उत्तराखंड तक सीमित नहीं रहा और दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में भी कंपन महसूस किया गया।

इससे पहले आज यानी मंगलवार तड़के असम के नागांव ज़िले में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने 'X' पर एक पोस्ट में बताया कि भूकंप सुबह 4:23:47 बजे (IST) 33 किलोमीटर की गहराई पर आया। NCS के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 26.428 उत्तर अक्षांश और 93.060 पूर्व देशांतर पर था।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article