देश

Video: दिल्ली के मंडी हाउस में लगे राहुल गांधी के ऐसे पोस्टर, मानहानि केस में 'खेद' जताने के बाद तजिंदर बग्गा का तंज

Tajinder Bagga BJP: दिल्ली के मंडी हाउस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पोस्टर लगाए गए हैं। बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा द्वारा जारी इन पोस्टरों को राहुल गांधी द्वारा मानहानि मामले में 'खेद' जताने के बाद लगाया गया है।

Image

Video: दिल्ली के मंडी हाउस में लगे राहुल गांधी के ऐसे पोस्टर, मानहानि केस में 'खेद' जताने के बाद तजिंदर बग्गा का तंज

Rahul Gandhi posters Mandi House: राजधानी दिल्ली के हाई-प्रोफाइल इलाके मंडी हाउस (Mandi House) में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा द्वारा लगवाए गए हैं, जो इस समय राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

क्यों लगे पोस्टर?

यह राजनीतिक घटनाक्रम राहुल गांधी द्वारा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के समक्ष 'खेद' (Regret) व्यक्त करने के बाद सामने आया है।

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने मानहानि प्रकरण निरस्त किया

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे से जुड़े मानहानि के एक मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से खेद व्यक्त व्यक्त किए जाने के अगले दिन बृहस्पतिवार को प्रकरण निरस्त कर दिया। मामले में गांधी ने अदालत में लिखित में खेद प्रकट किया था, जिसके बाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने उनके आवेदन पर बृहस्पतिवार को सुनवाई निर्धारित की थी।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय सिंह ने गांधी के लिखित खेदनामे को स्वीकार करते हुए प्रकरण को समाप्त करने के लिए सहमति व्यक्त की। न्यायमूर्ति अग्रवाल की एकलपीठ ने सुनवाई के बाद सांसद-विधायक अदालत में जारी मानहानि मामले को निरस्त करने के आदेश जारी किए।

गांधी की ओर से खेद प्रकट करते हुए किए गए आवेदन में कहा गया है कि तथाकथित पनामा पेपर्स मामले में उन्होंने गलती से शिकायतकर्ता का नाम ले लिया था, जिसके लिए उन्होंने अगले दिन सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त किया था। गांधी ने अपने आवेदन में कहा कि उनका इरादा पनामा पेपर्स मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र के नाम का जिक्र करना था।

क्या था मामला?

साल 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान झाबुआ में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने गलती से कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम 'पनामा पेपर्स लीक' घोटाले से जोड़ दिया था। इसके बाद कार्तिकेय ने राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। हाल ही में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के वकील ने स्पष्ट किया कि वह बयान गलती से दिया गया था और कांग्रेस नेता ने इसके लिए लिखित में खेद प्रकट किया है, जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले की कार्यवाही को बंद कर दिया है।

इसी मामले को लेकर अब बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा ने दिल्ली में पोस्टर वॉर शुरू कर दिया है और राहुल गांधी पर राजनीतिक तंज कसा है। फिलहाल कांग्रेस की तरफ से इन पोस्टरों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'अभिजीत दिपके हमारा ही अपना लड़का, बौद्ध है, लेकिन...' किरेन रिजिजू ने तारीफ कर CJP फाउंडर को यूं निशाने पर लिया

'अभिजीत दिपके हमारा ही अपना लड़का, बौद्ध है, लेकिन...' किरेन रिजिजू ने तारीफ कर CJP फाउंडर को यूं निशाने पर लिया

राम मंदिर चंदा चोरी में चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT की क्लीन चिट! पढ़िए फाइनल रिपोर्ट में क्या-क्या?

राम मंदिर चंदा चोरी में चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT की क्लीन चिट! पढ़िए फाइनल रिपोर्ट में क्या-क्या?

'अपनी खुद की विश्वसनीयता खत्म कर रहे राहुल', PM मोदी की विदेश नीति का 'मजाक' उड़ाने पर रिजिजू का तीखा हमला

'अपनी खुद की विश्वसनीयता खत्म कर रहे राहुल', PM मोदी की विदेश नीति का 'मजाक' उड़ाने पर रिजिजू का तीखा हमला

'वंदे मातरम’अपमान मामला: मुम्बई में सोनिया, राहुल, खरगे के खिलाफ शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

'वंदे मातरम’अपमान मामला: मुम्बई में सोनिया, राहुल, खरगे के खिलाफ शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आज की ताजा खबर, 18 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ट्रंप ने की भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ, मध्यप्रदेश में 8 मजदूरों की मौत, झारखंड में परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म की

आज की ताजा खबर, 18 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ट्रंप ने की भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ, मध्यप्रदेश में 8  मजदूरों की मौत, झारखंड में परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म की